Connect with us

hospital

वेदांत नेत्र चिकित्सालय के नवीन नेत्र चिकित्सालय का हुआ शुभारंभ

Published

on

मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- बरसाना,भक्ति वेदांत स्वामी मार्ग गुजराती कॉलोनी स्थित भक्ति वेदांत नेत्र चिकित्सालय के नवीन चिकित्सालय का बुधवार को वैदिक पूजा पाठ मंत्रोचरण के बीच शुभारंभ हुआ। चिकित्सालय में बृजवासियों को निशुल्क नेत्र चिकित्सा व ऑपरेशन की सेवा मिलेगी। पहले यह चिकित्सालय राधा माधव में चलता था।

20 साल से जनता की सेवा निरंतर की जा रही है। इस्कॉन भक्ति वेदांत के जनसंपर्क अधिकारी सुरपति दास ने बताया संस्था 12 शाखाओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जनता को उपचार व निदान के बाद रोशनी देने का काम कर रही है। ब्रजवासियों की सेवा ही सबसे बड़ी सेवा है। आगे चलकर इस चिकित्सालय में लोगों को अन्य बीमारियों का भी उपचार मिलना शुरू होगा। भगवान श्री कृष्ण को बृजवासी प्राणों से प्यार थे। इस दौरान डॉक्टर माधवानंद मुंबई, अंता कृष्ण दास महाराज, डॉक्टर सचि प्राण दास, विश्व स्वरूप दास, डॉक्टर बाघले, डॉ ओमप्रकाश गुप्ता,डॉक्टर अर्चना गुप्ता आदि मौजूद रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending