उत्तर प्रदेश
33/11 सिवोरा बिजलीघर पर हो रही कटौती से नाराज़ होकर बिजली घर पर भाकियू शंकर का प्रदर्शन
गजरौला (सब का सपना):- शुक्रवार को बिजली की समस्या को लेकर सिवौरा बिजली घर पर संदीप पंवार के आवाहन पर धरने का आयोजन किया गया जिसमें धरने का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन शंकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह जी ने किया।
सिवौरा बिजली घर पर एक घंटे बिजली आती है और दो घंटे के भाग जाती हैं उस एक घंटे के बीच में भी कई बार भागती है जिससे किसानों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है किसानों की खेती सूख रही है लेकिन अधिकारियों पर कोई भी फर्क नहीं पड़ रहा है किसानों को परेशान होकर आज धरना प्रदर्शन करना पड़ा जिसमें मौके पर पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह जी ने किसानों की समस्याओं के बारे में उच्च अधिकारियों से बातचीत करके जल्द समस्याओं का निस्तारण करने आ आश्वासन लिया चौधरी दिवाकर सिंह ने अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार जी से फोन पर बात करके साफ साफ कह दिया कि सिहोरा बिजली घर पर डबल ग्रुप सप्लाई करते हुए कटौती मुक्त किया जाए जिससे सभी किसानों की सिंचाई हो सके ,अगर किसानों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।अधीक्षण अभियंता ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरने के समापन की घोषणा की गई।
धरने नरेश भगत जी मदन सिंह प्रधान महीपाल नन्हे सिंह राम मनोहर सिंह अतुल कुमार प्रधान महीपाल कुलदीप सिंह मोनू सिंह प्रदीप सिंह वसीम राकेश रतनपुर चमन सिंह चरण सिंह सहसपाल चौधरी धर्मवीर सिंह नेमपाल अखक्तब,अशोक रानी जरीना बेगम रामपाल सिंह,संदीप पंवार, ,जयवीर सिंह गुर्जर ,विक्रम सिंह पंवार,अंकित पंवार,सचिन मौर्य,राजवीर सिंह,जितेंद्र पंवार,पप्पू सिंह,हेमपाल सिंह,नरेंद्र सिंह, अरविन्द पंवार आदि सैकड़ों किसानों मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
