Connect with us

Trending

भारतरत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन गांधी सभागार कलेक्ट्रेट परिसर अमरोहा में किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि सांसद अमरोहा कंवर सिंह तंवर , जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स , वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह सैनी , अश्वनी कुमार मिश्र मुख्य विकास अधिकारी अमरोहा एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ0 प्रवेश कुमार ने ज्ञान की देवी मां शारदा एवं श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं शर्मा देवी कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का बुके एवं फूलमालाओं से स्वागत किया।


भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी के अवसर पर एकल काव्य पाठ, भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता के तहसील स्तर के विजेताओं जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन रमाबाई अंबेडकर डिग्री कॉलेज गजरौला में दिनांक 23 दिसंबर को किया गया था। समारोह में जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं ने भाषण एवं एकल काव्य पाठ किया।

समारोह के मुख्य अतिथि सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन चरित्र, राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण हमेशा देश और समाज को प्रेरणा देता रहेगा। अटल जी के विचार हमें सच्चाई और साहस का मार्ग दिखाते हैं। उनकी कविताएं दिल को छूती हैं। उनके भाषण राष्ट्र प्रेम सिखाते हैं। उन्होंने अटल जी का स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने ही संयुक्त राष्ट्र सभा में हिंदी में प्रथम भाषण दिया था। आज हम सबके लिए श्रद्धेय अटल जी का जीवन चरित्र प्रेरणा का स्रोत है।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी एक राजनेता ही नहीं थे, वे विचारों की ऊंचाई, संवाद की मर्यादा और राष्ट्र हित के प्रति अटूट समर्पण का प्रतीक थे। उनका जीवन हम सबके लिए अनुकरणीय हैं उनके जन्म जयंती के अवसर पर हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर कर संस्कारवान चरित्रवान बनकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का स्मरण करते हुए उनके जीवन चरित्र एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

मुख्य विकास अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी का जीवन चरित्र हम सबके लिए प्रेरणा दायक है। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के अनुकरणीय कार्य किए है। स्वर्णिम चतुर्भुज योजना, नदियों को नहरों से जोड़ना आदि योजनाएं राष्ट्र को लाभान्वित करती रहेंगे।

जनपद स्तरीय एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता के प्रथम विजेता कुमारी नंदिता राव सुखदेवी कन्या इंटर कॉलेज हसनपुर को ₹10000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय विजेता श्रेया सिंह तोमर अनेकांत डिग्री कॉलेज गजरौला को रु 5000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, तृतीय विजेता कुमारी आरती गिरी रमाबाई अंबेडकर डिग्री कॉलेज गजरौला को ₹2500 का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

इसी प्रकार भाषण प्रतियोगिता की प्रथम विजेता दुर्गेश्वरी देवी जे0 ए0 हिंदू डिग्री कॉलेज अमरोहा को ₹10000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, द्वितीय विजेता राबिया रमाबाई अंबेडकर डिग्री कॉलेज गजरौला को ₹5000 का चेक एवं प्रमाण पत्र तृतीय विजेता गौरांशी अग्रवाल को ₹2500 का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया। इसी तरह से निबंध प्रतियोगिता के प्रथम विजेता कुमारी अर्शी आले अहमद कन्या इंटर कॉलेज अमरोहा को ₹5000 का चेक एवं प्रमाण पत्र मोहम्मद अदनान श्री राम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर को ₹3000 का चेक एवं प्रमाण पत्र, मो0 नूरैन राजकीय इंटर कॉलेज मिट्ठेपुर को ₹2000 का चेक एवं प्रमाण पत्र देकर के सम्मानित किया गया।

डॉ प्रवेश कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक ने पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर सभी अतिथियों एवं समारोह में उपस्थित जन का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर श्वेता अग्रवाल, स्नेह लता, चारु शर्मा, कीर्ति, डॉक्टर जी0पी0 सिंह, डॉ0 जमशेद कमाल डॉ0 धर्म सिंह, पवन कुमार त्यागी, अनिल कुमार यादव विजयपाल सिंह, संजीव कुमार, राजेंद्र सिंह, विकास कुमार महेश चंद्र उपाध्याय, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मदनपाल सिंह जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक ने किया।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending