Connect with us

Sambhal news

घर से निकलीं दो नाबालिग लड़कियां पुलिस ने की सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपी

Published

on

बबराला/सम्भल(सब का सपना):- थाना क्षेत्र के सरकारी क्वार्टर निवासी मीना उर्फ अफरोज (पत्नी दिलशाद) की 14 वर्षीय बेटी महक घर से बिना बताए चली गई थी। उनके साथ उनकी 16 वर्षीय सहेली उषा (पुत्री प्रेमपाल) भी गायब हो गई। मीना ने बुधवार को थाने में मौखिक शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी महक अपना मोबाइल साथ ले गई है।

थानाध्यक्ष ने तुरंत सर्विलांस के जरिए मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की, जो चंदौसी रेलवे स्टेशन पर मिली। इसके बाद उप निरीक्षक ब्रजपाल सिंह को महिला कांस्टेबल ललिता और कांस्टेबल अजय कुमार के साथ तत्काल चंदौसी रेलवे स्टेशन भेजा गया। पुलिस टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दोनों नाबालिग लड़कियों को मौजूद पाया और उन्हें सकुशल बरामद कर लिया।महिला कांस्टेबल ललिता की निगरानी में दोनों लड़कियों को बहजोई स्थित चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के समक्ष पेश किया गया।

कमेटी ने काउंसलिंग के बाद दोनों को उनके परिजनों के सुपुर्द करने के आदेश दिए। आदेश का पालन करते हुए पुलिस ने दोनों लड़कियों को सुरक्षित उनके परिवार को सौंप दिया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों लड़कियां सहेली होने के कारण साथ गई थीं, लेकिन कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मामला सामान्य घरेलू कारणों से जुड़ा प्रतीत होता है।

Trending