Connect with us

Sambhal news

सीएम डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन

Published

on

बहजोई/सम्भल(सब का सपना):- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया के निर्देशन एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड पर मुख्यमंत्री के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। पूर्व दशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति, पीएम कुसुम योजना, डे एन आर एल एम, प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण तथा मनरेगा, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अन्तर्गत भवन निर्माण तथा सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की गयी।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी को रैंकिंग सुधार को लेकर कार्य करना है, टॉप टेन में रहने का प्रयास करें। दुग्ध मूल्य भुगतान, सहकारी दुग्ध समितियां, फैमिली आईडी, सामाजिक वनीकरण, कृत्रिम गर्भाधान, मत्स्य सम्पदा योजना, आईसीडीएस पोषण अभियान, ओडीओपी टूल किट एवं वित्त पोषण योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आदि बिन्दुओं पर चर्चा की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष,उप कृषि निदेशक अरुण कुमार त्रिपाठी,जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Trending