अपराध
आदमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में नाबालिग से दुष्कर्म, गर्भपात के बाद खुलासा
आदमपुर/अमरोहा (सब का सपना):- एक गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां शादीशुदा युवक ने एक 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और उसके बाद लगातार वह नाबालिग किशोरी को डरा धमकाकर घटना को अंजाम देता रहा।
मिली जानकारी के मुताबिक आपको बता दें कि आदमपुर थाना क्षेत्र के ढ़वारसी चौकी क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जहां गांव के ही एक शादीशुदा युवक ने पड़ोस में रहने वाली नाबालिग किशोरी के साथ 6 महीने पूर्व डरा धमका कर दुष्कर्म किया और उसके बाद वह लगातार दुष्कर्म करता रहा।
नाबालिग किशोरी के परिजनों को मामले का पता तब चला जब वह खेत पर कार्य करने के लिए गए थे और वापस अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नाबालिग किशोरी की तबीयत खराब है जब उन्होंने अपने पुत्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि गांव का ही एक शादीशुदा युवक जो की एक बच्चे का पिता है। उसने अब से 6 महीने पूर्व उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया था। इसके बाद से शादीशुदा युवक लगातार उसका शोषण करता रहा और घर बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। सूत्रों के मुताबिक युवती ने परिजनों को बताया कि आज उसके बहन-बहनोई मुझे अपने साथ लेकर गए थे और उन्होंने मेरा गर्भपात कराया है। जिससे उसकी तबीयत काफी खराब है। इसके बाद परिजन युवती को लेकर थाने पहुंचे और संबंधित के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।
वहीं थाना प्रभारी से जब इस मामले में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में है नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। कड़ी कार्रवाई कर पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
