Sambhal news
Sambhal मनोज कुमार रावत ने संभाला अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी का पदभार
कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने व अपराध नियंत्रण को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
बहजोई/सम्भल(सब का सपना):- सोमवार को मनोज कुमार रावत ने जनपद में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के पद का कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर प्रतिसार निरीक्षक सम्भल द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।इससे पूर्व मनोज कुमार रावत जनपद गोंडा में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर करीब 2 वर्ष 2 माह तक सफलतापूर्वक कार्यरत रहे। अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, प्रभावी जन-सुनवाई सुनिश्चित करना, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, निरीक्षक एलआईयू, प्रधान लिपिक सम्भल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
