Trending
फर्जी दस्तावेजों से प्रतिबंधित जमीन का पट्टा आवंटित करने के मामले में छह गिरफ्तार
गुन्नौर/संभल(सब का सपना):- जनपद के थाना गुन्नौर पुलिस ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर नियमों की अनदेखी करते हुए प्रतिबंधित श्रेणी की भूमि का पट्टा आवंटित करने के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को थाना गुन्नौर में ग्राम बसंतपुर, थाना रजपुरा निवासी लेखपाल हल्का क्षेत्र भौना नगला, परगना असदपुर, तहसील गुन्नौर स्वाती शर्मा पत्नी नूतन कुमार द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कुछ लोगों ने फर्जी अभिलेख तैयार कर नियमों की अवहेलना करते हुए प्रतिबंधित श्रेणी की सरकारी भूमि का अवैध रूप से पट्टा आवंटित कराया।
मामले की विवेचना और साक्ष्यों के आधार पर बुधवार को थाना गुन्नौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रांत पुत्र वीरेंद्र सिंह (50 वर्ष), महेंद्र सिंह पुत्र ब्रजलाल (62 वर्ष), भारद्वाज पुत्र श्रीनिवास शर्मा (52 वर्ष), राजवीर सिंह पुत्र ईश्वरी सिंह (62 वर्ष), ओमवीर सिंह पुत्र चरण सिंह (63 वर्ष) तथा भीमराव पुत्र दीवान सिंह (52 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध1 year agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
