Connect with us

Trending

स्कूल चलो अभियान रैली के माध्यम से नवीन नामांकन हेतु किया गया जन-जागरूकता अभियान

Published

on

रहरा/अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के अंतर्गत संविलियन विद्यालय बुरावली में आज ब्लॉक स्तरीय “स्कूल चलो अभियान” रैली का आयोजन किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य परिषदीय विद्यालयों में नवीन नामांकन को बढ़ावा देना तथा अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण एवं निःशुल्क शिक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह खड़गवंशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पश्चात रैली गांव के प्रमुख मार्गों से होकर निकली और पुनः संविलियन विद्यालय बुरावली पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में शामिल छात्र-छात्राएं हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां लेकर “आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे”, “पढ़ी-लिखी लड़की, रोशनी घर की” तथा शिक्षा के महत्व से जुड़े अन्य प्रेरणादायक नारे लगाते हुए ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रहे थे।

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी गंगेश्वरी अनिल कुमार ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को विद्यालय से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखें।

कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष यशपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष रामवीर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, वरिष्ठ संकुल शिक्षक गौतम सिंह, डॉ विनोद कुमार,प्रमोद कुमार, जसवीर सिंह, बादल चौहान, चन्द्रसैन, राघवेंद्र सिंह, एआरपी कमल दीपेंद्र सिंह, मोहम्मद असलम, संजीव मौर्य, संदीप कुमार, महताबउद्दीन, राजीव कुमार, संजय यादव, फैजान हस्मत, विजयलक्ष्मी, प्रियंका जायसवाल, नीरज रानी, निधि, मोनिका यादव आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending