Connect with us

उत्तर प्रदेश

भाकियू अराजनैतिक की बैठक में पदाधिकारियों का मनोनयन

Published

on

फतेहपुर (सब का सपना):- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक बैठक रविवार को नहर कालोनी में जिलाध्यक्ष राजकुमार गौतम के नेतृत्व में हुई इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के 63वें जन्मदिन पर पदाधिकारियों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कार्यकारिणी की ओर से नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया दिनेश प्रताप सिंह को असोथर ब्लॉक अध्यक्ष, नीरज सिंह चौहान को तहसील सदर तथा विनय कुमार सिंह को हसवा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई सभी को मनोनयन पत्र देकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया गया।

असोथर ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा उन्होंने खेतों तक पानी नहीं पहुंचने की समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए प्रयास करने की बात कही वहीं हसवा ब्लॉक अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन उनके लिए उत्सव का दिन है संगठन की ओर से मिली जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए गांव-गांव संगठन का विस्तार किया जाएगा ताकि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनका समाधान कराया जा सके। बैठक के बाद किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान के जन्मदिन पर उनके दीर्घायु होने की कामना की।

Trending