Connect with us

Sambhal news

युवा राष्ट्रीय लोकदल के क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई नियुक्ति निरस्त

Published

on

इरकान अली की युवा जिलाध्यक्ष अमरोहा की जिम्मेदारी बहाल

हसनपुर/अमरोहा (सब का सपना):- राष्ट्रीय लोकदल के युवा संगठन में क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई संगठनात्मक नियुक्ति को राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व ने निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही इरकान अली को पुनः युवा जिलाध्यक्ष अमरोहा की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार युवा क्षेत्रीय अध्यक्ष रुहेलखंड हनी सिंह तोमर द्वारा युवा जिलाध्यक्ष अमरोहा के पद पर पुष्पराज की नियुक्ति संबंधी पत्र जारी किया गया था। उक्त नियुक्ति के संबंध में युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल की संस्तुति अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति प्राप्त नहीं थी।मामला राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के संज्ञान में आने के बाद संगठनात्मक स्तर पर गंभीर विचार कर क्षेत्रीय अध्यक्ष हनी सिंह तोमर द्वारा की गई उक्त नियुक्ति को समाप्त कर दिया गया। इसके बाद इरकान अली को पुनः युवा जिलाध्यक्ष अमरोहा की जिम्मेदारी बहाल की गई।

इस निर्णय से यह संदेश गया है कि राष्ट्रीय लोकदल में संगठनात्मक नियुक्तियां नियम, अनुशासन तथा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन के अनुरूप ही होंगी।इरकान अली ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह तथा युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वह युवाओं, किसान तथा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राष्ट्रीय लोकदल को अमरोहा जनपद में और अधिक मजबूत करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन में किसी व्यक्ति विशेष से बड़ा पार्टी का संविधान, अनुशासन और नेतृत्व का निर्णय होता है।

Trending