Connect with us

उत्तर प्रदेश

टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान, 33 वाहनों पर 2.70 लाख का जुर्माना

Published

on

rajindra singh malik yatayat prabhari

अमरोहा (सब का सपना) – यातायात पुलिस ने शनिवार को टोल प्लाजा पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न और दोषपूर्ण नंबर प्लेट के मामले में 33 वाहनों पर कार्रवाई करते हुए 2.70 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात प्रभारी के नेतृत्व में 9 टीमों ने करीब 900 वाहनों की चेकिंग की। चेकिंग में शराब पीकर वाहन चलाते 5, दोषपूर्ण नंबर प्लेट वाले 12 और प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 16 चालक पकड़े गए। सभी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान लंबी दूरी के यात्रियों से Meet & Greet के तहत संवाद कर उनकी कुशलक्षेम पूछी गई और सुरक्षित यात्रा के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियमों के उल्लंघन व सड़क हादसों की रोकथाम के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

Trending