उत्तर प्रदेश
सेवा संकल्प अभियानः 103 डिजिटल लाइब्रेरी के साथ सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी की उपलब्धता सुनिश्चित
अमरोहा (सब का सपना):- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण छात्रों एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण कदम उठाया है। विभाग द्वारा जनपद में 103 डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की गई हैं। इसके साथ ही समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों द्वारा अपने स्तर से निर्मित लाइब्रेरियों को समुचित रूप से संचालित एवं सुव्यवस्थित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिला पंचायती राज अधिकारी ने बताया कि ग्रामीण अंचल के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और पढ़ाई के संसाधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। डिजिटल लाइब्रेरी के माध्यम से छात्र आधुनिक तकनीक से जुड़कर ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। साथ ही पारंपरिक लाइब्रेरियों को भी सक्रिय किया जाएगा ताकि पुस्तकों एवं अध्ययन सामग्री की कमी न रहे।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पंचायती राज विभाग ने संकल्प लिया है कि जनपद अमरोहा की प्रत्येक ग्राम पंचायत में लाइब्रेरी की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थी घर के पास ही अध्ययन सामग्री का लाभ उठा सकेंगे और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। अधिकारियों ने ग्राम प्रधानों एवं सचिवों को निर्देश दिए हैं कि लाइब्रेरियों का नियमित रखरखाव किया जाए तथा छात्रों को उनका अधिकतम उपयोग सुनिश्चित कराया जाए। यह पहल ग्रामीण शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
