Connect with us

उत्तर प्रदेश

डीएम से मिली मेडिकल कॉलेज की प्रधानाचार्य, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने पर मंथन

Published

on

बिजनौर (सब का सपना):- महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर की प्रधानाचार्य डॉ. चौधरी ललिता ने शुक्रवार को नवनियुक्त जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह से शिष्टाचार भेंट की। प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया। भेंट के दौरान मेडिकल कॉलेज एवं उससे संबद्ध अस्पताल की व्यवस्थाओं, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शैक्षणिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रधानाचार्य ने कॉलेज और अस्पताल की वर्तमान व्यवस्थाओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया। दोनों अधिकारियों ने आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया।
प्रधानाचार्य डॉ. चौधरी ललिता ने कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग और मार्गदर्शन से मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को गति दी जाएगी। इसका उद्देश्य जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह जल्द ही महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस दौरान स्वास्थ्य सेवाओं, अस्पताल की व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया जाएगा।

Trending