Connect with us

उत्तर प्रदेश

Amroha news:- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर रविवार को अमरोहा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर केंद्रीय चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख गंगेश्वरी राजेंद्र सिंह खड़गवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय से बाजार होते हुए गांधी मूर्ति स्थल तक पैदल मार्च निकाला और विरोध स्वरूप पुतला दहन किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता, पारदर्शिता और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता को लेकर आवाज बुलंद की। वक्ताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनअधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र में जनता का विश्वास और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता सबसे महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और जनता की आवाज को लोकतांत्रिक मंच पर उठाने का माध्यम है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending