Bijnor news
BIJNOR NEWS:- मकान का जर्जर जीना गिरा, बुलैट वाईक क्षतिग्रस्त
नहटौर/बिजनौर (सब का सपना):- क्षेत्र के गांव सदरूद्दीन नगर में मकान का जीना जर्जर हालत में भर भराकर गिर गया। लेकिन गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई।
प्राप्त समाचार के अनुसार गांव सदरूद्दीन निवासी फुरकान अहमद पुत्र अब्दुल रऊफ के मकान का पुराना और जर्जर जीना अचानक भर भराकर गिर पड़ा। हादसे के वक्त जीने के नीचे पड़ोस में रहने वाले वसीम शेख पुत्र अब्दुल हनीफ की रॉयल ईनफील्ड (बुलेट) बाइक खड़ी थी, जो मलबे में दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना से वसीम शेख का आर्थिक नुकसान हुआ है। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और मलबा हटाया। बताया जाता है कि उक्त मकान में किराए दार भी रहता है। गनीमत रही कि जीना गिरने के दौरान आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था और जनहानि भी हो सकती थी। घटना के बाद बड़ा हादसा न होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
