Bijnor news
bijnor news:- नगर पालिका परिसर में बहुउद्देशीय कैंप का किया गया आयोजन
नहटौर/बिजनौर (सब का सपना):- सेवा संकल्प एवं स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026 के अंतर्गत शनिवार को नगर पालिका परिषद नहटौर के कार्यालय परिसर में बहुउद्देशीय कैंप का आयोजन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार कैंप में नगर क्षेत्र के नागरिकों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण एवं आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
कैंप में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर, सेवा मित्र से संबंधित जानकारी, बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार मेले एवं पंजीकरण, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तथा आयुष्मान कार्ड योजना से संबंधित जानकारी दी गई। इसके अलावा पशुपालन विभाग, रसद एवं खाद्य विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा विभिन्न ऋण एवं लोन योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों को योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
कैंप में पहुंचे नागरिकों को उनकी पात्रता के अनुसार संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई योजनाओं और सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को उनका लाभ दिलाना है। कैंप के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ योजनाओं का लाभ लेने में आने वाली समस्याओं के समाधान का प्रयास भी किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक विशेष कुमार उपाध्याय, लिपिक रमेश चंद शर्मा ,लिपिक अतुल राज सिंह, शाहज़ेव आलम ,सलीम अहमद, कपिल शर्मा ,तमकीन अहमद, गजेंद्र सिंह ,हर्ष जैन ,गौरव त्यागी , रशीद अहमद, सहदेव सिंह, दीपांकर ,फारमान ,मनोज कुमार, देवराज ,नरेंद्र चैनवाल, विशाल वर्मा ,आशीष सहित मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
