Connect with us

Bijnor news

BIJNOR NEWS:- बढ़ापुर-19 से 2027 में चुनाव लड़ेंगे फहद यजदानी, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Published

on

दस वर्ष बाद अफजलगढ़ पहुंचे पूर्व प्रत्याशी का ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच स्वागत, मैरीलैंड पैलेस में उमड़ा समर्थकों का हुजूम

अफजलगढ़/बिजनौर (सब का सपना):- आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बढ़ापुर-19 विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। शुक्रवार देर शाम बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद फहद यजदानी के दस वर्ष बाद अफजलगढ़ पहुंचने पर समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अगवानपुर-कालागढ़ मार्ग स्थित मैरीलैंड पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे।

इस दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। मोहम्मद फहद यजदानी के पहुंचने की सूचना पर शाम से ही उनके समर्थक अफजलगढ़ शुगर मिल तिराहे पर एकत्र होने लगे थे। जैसे ही वह वहां पहुंचे, समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच समर्थकों ने नारे लगाकर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कई समर्थकों ने सड़क किनारे खड़े होकर फूलों की वर्षा की। इस दौरान बड़ी संख्या में कारों और बाइक पर सवार समर्थक भी स्वागत में शामिल रहे। स्वागत के बाद फहद यजदानी समर्थकों के साथ शुगर मिल तिराहे से पैदल नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अफजलगढ़ गुरुद्वारे तक पहुंचे। रास्ते में विभिन्न स्थानों पर समर्थकों और नगरवासियों ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

इस दौरान कई स्थानों पर समर्थकों की भीड़ नजर आई। ई-रिक्शा चालकों और राहगीरों ने भी उनका स्वागत किया। इसके बाद समर्थकों का काफिला अगवानपुर-कालागढ़ मार्ग स्थित मैरीलैंड पैलेस पहुंचा। यहां पूर्व प्रत्याशी के स्वागत में समारोह आयोजित किया गया। समारोह स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मंच पर पहुंचते ही समर्थकों ने नारे लगाकर उनका स्वागत किया। मैरीलैंड पैलेस में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मोहम्मद फहद यजदानी ने कहा कि वह करीब दस वर्ष बाद अपने लोगों और अपने परिवार के बीच पहुंचे हैं। उन्होंने स्वागत समारोह में पहुंचे बुजुर्गों, नौजवानों और माताओं-बहनों का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार और समर्थकों से राय-मशविरा कर आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचे हैं। यदि क्षेत्र के लोगों ने एकजुट होकर उन्हें चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया तो वह आजाद समाज पार्टी के टिकट पर बढ़ापुर-19 विधानसभा सीट से 2027 का चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने समर्थकों से एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करने का आह्वान किया। फहद यजदानी ने कहा कि इस बार 2017 जैसी गलती नहीं दोहरानी है और आगामी चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरना है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, “इंशाअल्लाह, अबकी बार 2027 में फतह हासिल करनी है।” उनके इस बयान पर समर्थकों ने नारे लगाकर उत्साह जताया। मोहम्मद फहद यजदानी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र में कितना विकास हुआ है, यह जनता स्वयं जानती है।

उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता ने उन्हें विधायक बनाकर विधानसभा भेजा तो वह क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति की आवाज विधानसभा तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि विधायक बनने के बाद केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि क्षेत्र का हर छोटा-बड़ा व्यक्ति स्वयं को विधायक महसूस करेगा।
उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क बनाए रखना और लोगों की समस्याओं को समझना है। उन्होंने समर्थकों से आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट रहने की अपील की। वही मोहम्मद फहद यजदानी के दस वर्ष बाद क्षेत्र में लौटने और आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम स्थल पर समर्थकों की भीड़ देर तक मौजूद रही। ढोल-नगाड़ों और नारों के बीच समर्थकों ने उनके प्रति अपना समर्थन जताया। कार्यक्रम का संचालन अमिताभ ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान हारून अंसारी, ग्राम पंचायत मेघपुर के ग्राम प्रधान पति रिजवान अहमद,पूर्व प्रधान डॉ. इरशाद अंसारी,इनाम खान,प्रधान डॉ राजेश कुमार,सभासद अब्दुल वाहिद,राजेंद्र सिंह, इसरार अहमद,फईम अहमद, प्रधान नौशाद अहमद,सभासद पति शहजाद अंसारी,नजमुल हसन, समाजसेवी बिलाल अहमद, हाजी जाकिर हुसैन टायशन, सलमान लड्डू, इरशाद अहमद मेघपुर,शहराज उर्फ जिम्मी एडवोकेट, अरमान चौधरी, आकिब एडवोकेट, हाजी जाहिद हुसैन,अनश नसीम अहमद, नदीम इदरीशी,नईम अहमद,कफील अहमद, सभासद पुत्र इरफान अहमद, रियाज अहमद उर्फ राजू राठी समेत बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Trending