Connect with us

Bijnor news

BIJNOR NEWS:- बढ़ापुर-19 से चुनावी मैदान में उतरेंगी तान्या नागपाल, अफजलगढ़ में खोला कार्यालय

Published

on

कार्यालय उद्घाटन के साथ समर्थकों ने किया स्वागत, क्षेत्र के विकास और समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ने की कही बात

अफजलगढ़/बिजनौर (सब का सपना):- आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बढ़ापुर-19 विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। शुक्रवार को मेघपुर-काशीपुर मार्ग स्थित मोहल्ला बेगमसराय में वेदांश अस्पताल के निकट समाजसेविका तान्या नागपाल ने अपने चुनावी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यालय शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से समर्थक और गणमान्य लोग पहुंचे।तान्या नागपाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में बढ़ापुर-19 विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रही है। सड़क, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार जैसे मुद्दों को लेकर उन्होंने क्षेत्र में काम करने की बात कही।उन्होंने कहा कि बढ़ापुर-19 विधानसभा क्षेत्र विकास कार्यों के मामले में पिछड़ा हुआ है। क्षेत्र की जनता को बेहतर सड़क, स्वास्थ्य सुविधाएं और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता के बीच जाकर क्षेत्र की समस्याओं और विकास के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

वही कार्यालय उद्घाटन के बाद तान्या नागपाल ने जुमे की नमाज के पश्चात अफजलगढ़ बस स्टैंड स्थित एक मस्जिद के बाहर नमाजियों को जानमाज, टोपी सहित अन्य सामग्री वितरित की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही कार्यक्रम में मौजूद समर्थकों ने तान्या नागपाल के चुनाव लड़ने का स्वागत करते हुए कहा कि वे उनके साथ मजबूती से खड़े हैं। समर्थकों ने कहा कि क्षेत्र की जनता इस बार विकास के मुद्दों को लेकर मतदान करेगी। हालांकि, चुनाव में जनता का अंतिम निर्णय मतदान के माध्यम से ही होगा। वही तान्या नागपाल ने कहा कि उनके पिता हरीश नागपाल को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र की जनता ने सांसद बनाकर दिल्ली भेजा था। उन्होंने बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में उन्हें अपना समर्थन दें। उन्होंने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए काम करने का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि कार्यालय के माध्यम से क्षेत्र की जनता से लगातार संपर्क किया जाएगा तथा लोगों की समस्याओं को सुनकर उन्हें संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे सभी समर्थकों और गणमान्य लोगों का उन्होंने आभार जताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद यामीन ने तथा संचालन सुरेंद्र सिंह चौहान ने किया। इस मौके पर कामरेड फारूख हानी, समाजसेविका आरशी बंसल,शेख फराहीम तुर्क, सर्वेश सैनी, शहजाद चौधरी, हाजी इदरीस, मोहम्मद जाहिद सैफी, फारुख अंसारी,नईम अहमद, मोहम्मद हनीफ,फारूख अंसारी,फुर्ती बाबू चौहान समेत अफजलगढ़ क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग और समर्थक मौजूद रहे।

Trending