Trending
विकासखंड के सभागार में विकास कार्य हेतु किया गया बैठक का आयोजन
रहरा/अमरोहा (सब का सपना):- विकास खंड गंगेश्वरी के सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड्गवंशी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बोलते हुए ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का समग्र विकास हमारी प्राथमिकता है। हमारे विकासखंड में जितना विकास कार्य हमारे द्वारा कराया गया है शायद ही इतना ज्यादा विकास कार्य विधायक निधि या यू कहे कि अमरोहा जनपद के अंदर अन्य ब्लॉक प्रमुख के द्वारा किसी ब्लॉक में कराया गया हो। आगे उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा अनेकों प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनके प्रति आम जनता को जागरूक करने की जरूरत है।
जिससे कि पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके। बैठक के दौरान खंड विकास अधिकारी अश्वनी कुमार, सहायक विकास अधिकारी नितिन जैन, खंड शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी कपिल यादव, संदीप कुमार, राहुल मावी, मुस्तकीम, बीडीसी सदस्य मुनेश, आल्हा, राजाराम, नीरज कुमार, अमित त्यागी, ग्राम प्रधान इशरत अली, प्रमोद कुमार, हरीराज त्यागी, नन्हे, महावीर, अजय पाल, ऋषि पाल, हेतराम सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
