उत्तर प्रदेश
हिन्दू नववर्ष के उपलक्ष में शोभायात्रा ने किया नगर भ्रमण
चंदौसी (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- चंदौसी नगर में सनातन सेवक संघ के तत्वाधान चैत्र शुक्ल प्रतिपदा की पूर्व संध्या पर सनातन नववर्ष के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भारत माता और पुष्पक विमान की झांकी ने लोगों को रिझाया। यात्रा में सर्वप्रथम डीजे पर नववर्ष के गीतों पर थिरकते हुए श्रद्धालु चल रहें थे उसके बाद भारत माता की झांकी, उसके बाद पुष्पक विमान की झांकी उसके बाद वृंदावन से आया हुआ इस्कॉन कीर्तन की टोली जिसके मनमोहक कीर्तन पर आमजन थिरकने को विवश नजर आ रहें थे इसके बाद मातृशक्ति की कलश यात्रा अंत में मां दुर्गा की मूर्ति महारथ था।
शोभायात्रा रघुनाथ आश्रम से प्रारंभ होकर मनिहार चौक, बिसौली गेट, पुरानी पैठ, बड़ा बाजार, घंटाघर, फाड़याई बाजार, ब्रह्म बाजार, कैथल गेट स्थित श्रीराधा कृष्ण मंदिर पर समापन हुआ। शोभायात्रा के दौरान आमजन एवं व्यापारियों ने पुष्प वर्षा, इत्र वर्षा, जलपान एवं भारत माता के स्वरूप की आरती की। शोभायात्रा में इस्कॉन के कलाकारों के भजनों पर लोगों ने भरपूर आनंद लिया। शोभायात्रा में अमित अग्रवाल, राजीव सक्सेना, विकास सनातनी, राखी, मोक्षिका, कुमोद अग्रवाल, अनिता शर्मा, रुचि अग्रवाल, सिम्मी, हेमलता गुप्ता, अंशिका, नीता सक्सेना, कावेरी, नीलम अरोरा, दुर्गा, मुदित गर्ग उपस्थित रहें।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
