Connect with us

Trending

वार्ष्णेय समाज की हुई बैठक, मनाई जाएगी अक्रूर जी जयंती, निकाली जायेगी शोभायात्रा

Published

on

चंदौसी (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- श्री वार्ष्णेय यूथ संगठन् की एक बैठक कैथल गेट स्थित श्री बारेहसैनी धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में 11अप्रैल को अक्रूर जी महाराज जी की जयंती के उपलक्ष्य में निकलने वाली शोभयात्रा पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर के समाजसेवी अखिलेश कुमार खिलाड़ी ने व संचालन प्रभात कृष्णा ने किया। संगठन के अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय अन्नू ने कहा गत वर्ष के भांति इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी।

अक्रूर जी जयंती के दिन प्रातः काल सुबह 7 बजे अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा का अभिषेक कर महाआरती का आयोजन किया जाएगा ये कार्यक्रम कैथल गेट स्थित मंदिर पर किया जाएगा। शोभायात्रा में अक्रूर जी महाराज के स्वरूप के साथ साथ अन्य झांकियां भी रहेंगी। संस्था ने निवेदन किया है कि प्रत्येक वार्ष्णेय वंशज इस यात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागीदार बने। पूरे देश में वार्ष्णेय वंशज अक्रूर जी महाराज की जयंती बनाए। 11 अप्रैल को अपने घर पर घी के दीए जलाए। सभी वार्ष्णेय लोगों ने केंद्र व राज्य सरकार से अक्रूर जी जयंती के अवकाश की मांग की। अध्यक्षता करते हुए अखिलेश खिलाड़ी ने कहा 11अप्रैल को नगर में सफाई व्यवस्था वा पानी के छिड़काव का विशेष ध्यान रखा जायेगा।

मेंथा व्यापारी भुवनेश वार्ष्णेय ने नगर पालिका अध्यक्ष से मांग की नगर में एक भव्य अक्रूर जी महाराज की प्रतिमा स्थापित की जाए। देवेंद्र मोनू वा मंतेश वार्ष्णेय ने कहा कि राजनीति में वार्ष्णेय समाज की भागीदारी अधिक से अधिक होनी चाहिए। नगर में अक्रूर जी महाराज जी के नाम से एक प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाना चाहिए। मयंक वार्ष्णेय व अमित चौधरी ने कहा कि वार्ष्णेय समाज देश की तरक्की में टैक्स के माध्यम से सबसे अधिक योगदान देता है।

बैठक के अंत में सड़क दुर्घटना में मृत हुए बिसौली निवासी तीन व्यापारियों को भाव पूर्ण श्रंद्धाजलि दी गई साथ ही दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति की प्रार्थना की गई और शोकाकुल परिवार को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान प्रमोद गुरु, सुशील वार्ष्णेय, विनेश वार्ष्णेय, विपिन बालाजी, सुभाष भोलेनाथ, मुनेंद्र वार्ष्णेय, राहुल चौधरी, सचिन मेंथा, कौशल किशोर वन्देमातरम, हनी चन्द्रा पत्रकार, चिराग फैंसी, निक्कू वार्ष्णेय, लक्की वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, अनीश वार्ष्णेय, चर्चिल वार्ष्णेय, कार्तिक वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, ऋतिक वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, विकास मेंथा, आशीष गुप्ता, विवेक, हिमांशु वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, अभिनव वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, पुनीत वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, अरविंद एमडीएच, दिव्यांशु नारायण आदि लोग मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending