Connect with us

Trending

थाना आदमपुर में कुल 24 दोपहिया मालमुकदमाती वाहनों की गई निलामी

Published

on

नीलामी से ₹90 हजार का राजस्व प्राप्त

अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के थाना परिसर व परिसर के बाहर बेतरतीब तथा बेहिसाब संख्या में दो पहिया व चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। जिसकी वजह से थाने की काफी अधिक भूमि व्यर्थ हो जाती है व दैनिक थाना कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा जिले के सभी थानों के भ्रमण के दौरान पाया गया कि थाना परिसर में लम्बे समय से काफी संख्या में लावारिस, मालमुकदमाती व एम0वी0 एक्ट में सीजशुदा वाहन खड़े हुए हैं । जो धूप, गर्मी, बरसात की वजह से जंग लगकर धीरे-धीरे नष्ट हो रहे हैं। जिस कारण से न्यायिक प्रक्रिया में व्यवधान उत्पन्न होता है साथ ही राष्ट्रीय सम्पत्ति की हानि हो रही है। वाहनों के क्षरण के कारण थाना परिसर में रहने व आने-जाने वालो व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की सम्भावना बनी रहती है।

उच्चतम न्यायालय में स्पेशल लीव पिटीशन (क्रिमिनल) सं0 2745/2002 सुन्दर भाई अम्बालाल देसाई बनाम गुजरात राज्य में प्रदत्त व्यवस्था के क्रम में थाने में खड़े वाहनों के निस्तारण हेतु अमित कुमार आनन्द, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाने पर खड़े माल मुकदमाती व अन्य वाहनों के निस्तारण हेतु जनपद में ‘आपरेशन क्लीन-2’ प्रारम्भ किया गया। ‘आपरेशन क्लीन-2’ के अन्तर्गत सभी थानों को चरणबद्ध एवं समयबद्ध लक्ष्य दिया गया। सक्षम न्यायालय से आदेश प्राप्त कर ‘आपरेशन क्लीन’ के अन्तर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है।

गुरुवार को क्षेत्राधिकारी हसनपुर पंकज कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह थाना आदमपुर, नायब तहसीलदार परमानन्द श्रीवास्तव तहसील हसनपुर, एचएम हे0का0 318 कर्मवीर सिंह थाना आदमपुर जनपद अमरोहा की गठित कमेटी द्वारा थाना आदमपुर में मालमुकदमाती के कुल 24 दोपहिया वाहन वाहनों की नीलामी थाना आदमपुर परिसर में विधि सम्मत तरीके से करायी गयी । जिससे कुल नीलामी की धनराशि *कुल ₹ 90,000/- का* राजस्व प्राप्त हुआ। जिसको राजकीय कोषागार में जमा कराया जायेगा।

ज्ञात रहे कि अभी तक जनपद भर में अमरोहा पुलिस द्वारा अब तक कुल 363 वाहनों की नीलामी कर ₹ 51,12,884/-(51 लाख 12 हजार 884 रुपये) राजस्व प्राप्त किया गया है।

Trending