Gyan
गजरौला के नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया अकादमिक उत्कृष्टता जश्न
CBSE बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार समारोह का आयोजन
गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- नगर के स्थित नागपाल इंटरनेशनल स्कूल में अकादमिक उत्कृष्टता का जश्न बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में हाल ही में कक्षा 10 और 12 के छात्रों के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एक भव्य पुरस्कार समारोह का आयोजन भी कराया गया। समारोह का आयोजन बीकानेर लॉज में आयोजित किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां पेश की गई ।इसके बाद स्कूल के टॉपर्स को पुरस्कार एवं शील्ड वितरण कर सम्मानित किया गया।
स्कूल की चेयरपर्सन अंशु नागपाल, मेंटर देवेंद्र नागपाल और डायरेक्टर समीर नागपाल ने छात्रों को बधाई दी और उन्हें उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति कि भी घोषणा की गई जिसे सुनकर छात्र-छात्राओं की खुशी और उत्साह और भी बढ़ गया। इस समारोह के आयोजन में चेयरपर्सन अंश नागपाल ,मेंटल देवेंद्र नागपाल, डायरेक्टर समीर नागपाल, प्रधानाचार्य निशी सिंह और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। अपने बच्चों को पुरस्कार प्राप्त करते देखकर अभिभावकों की आंखें गर्व से भर आयीं।
उन्होंने विद्यालय के कठिन परिश्रम और इस प्रकार के परिणाम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। अभिभावकों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसी तरह के परिणामों की उम्मीद जताई। नागपाल इंटरनेशनल स्कूल प्रतिभा को पोषित करने और अकादमिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने में गर्व महसूस करता है, विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को न केवल अकादमिक रूप से उत्कृष्ट बनाना है बल्कि उन्हें एक सर्वांगीण व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना भी है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
