Connect with us

Trending

गायक पवनदीप के हादसे के बाद नहीं पहुंची थी सरकारी एंबुलेंस

Published

on

डीएम के आदेश पर सरकारी और निजी एंबुलेंस की होगी जांच

अमरोहा (सब का सपना):- टीवी शो इंडियन आईंडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन के सड़क हादसे में घायल के मामले में नया मोड़ आया है। जहां हादसा 5 मई को गजरौला में हुआ था। हादसे के बाद 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची थी। ओर ना एनएचएआई टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1033 से कोई मदद नहीं मिली। इसकी जांच के लिए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने पांच अधिकारियों की टीम गठित की है। जिसमें जांच कमेटी 15 दिन में रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगी। हालांकि 108 एंबुलेंस के कोऑर्डिनेटर ने बताया है कि हादसे के 5 मिनट बाद एंबुलेंस पहुंच गई थी। लेकिन इससे पहले निजी एंबुलेंस घायलों को ले जा चुकी थी। हालांकि अब जांच कमेटी की रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो पाएगा कि पवनदीप के हादसे के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी या नहीं। वहीं निजी एंबुलेंस चालक के घायल पवनदीप को अमरोहा व गजरौला को छोड़कर डिडौली के निजी अस्पताल में ले जाने की भी जांच की जा रही है।जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के चंपावत जिले सिलेन टाक गायक पवनदीप राजन 5 मई की रात साथी अजय मेहरा के साथ घर से कार से दिल्ली जा रहे थे। उन्हें एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए हैदराबाद पहुंचना था। उनकी कार चालक राहुल सिंह चल रहा था। 5 मई उनकी कार रात 2:30 बजे गजरौला चोपला चौराहा ओवर ब्रिज से नीचे उतरी तो हाईवे के किनारे खड़े कैंटर में घुस गई थी। जबकि यह हादसा चलाक की नींद की झप्पी के कारण हुआ था।हादसे में पवनदीप और उसके साथी अजय मेहरा और चालक राहुल गंभीर रूप से घायल हो गए। गजरौला पुलिस ने निजी एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को डिडौली में हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया। हालांकि घायल पवनदीप के हादसे में घायल होने का मामला पिछले दिन हुई सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उठा था। इसके बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने सड़क दुर्घटना के बाद 1033 ओर 108 की अनु उपलब्धता के कारण की जांच के लिए जांच के आदेश दिए है। इसके लिए डिप्टी कलेक्टर मसीहा नजम की अध्यक्षता में 5 सदस्यों की टीम गठित की है। जिसमें डीएम ने 15 दिन में एंबुलेंस की अनुपलब्धता की जांच रिपोर्ट मांगी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending