Trending
भूतेश्वर पर जलभराव से निपटने को रेलवे के साथ प्रशासन ने शुरू की कवायद
जल्द शुरू होगा गोविन्द नगर सड़क प्रोजेक्ट पर कार्य
मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- भूतेश्वर पर जलभराव की समस्या से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने रेलवे के साथ मिलकर समाधान की कवायद शुरू की है। नगर के भूतेश्वर रेलवे अंडरपास के नीचे होने वाले जलभराव का स्थायी समाधान होने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं नगर आयुक्त द्वारा भूतेश्वर रेलवे अंडरपास का संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कन्स्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज उत्तर प्रदेश जल निगम मथुरा के परियोजना प्रबंधक उपस्थित थे।
जिलाधिकारी द्वारा मौके पर परियोजना प्रबंधक को रेलवे अंडरपास के नीचे जल भराव के स्थायी समाधान के लिए नाला निर्माण करते हुए परियोजना तैयार कर प्रस्तुत किये जाने के लिए निर्देशित किया गया। इसके अलावा जिला अधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह एवं नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने संयुक्त रूप से अर्बन रोड़ इन्फ्रास्टचर डेवलपमेन्ट एजेन्सी द्वारा संचालित मुख्यमंत्री ग्रीन रोड़ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेन्ट योजनान्तर्गत निर्माणाधीन गोविन्द नगर सड़क का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिला अधिकारी द्वारा मैप का अवलोकन कर प्लेन की जानकारी ली गई। फर्म मैसर्स नेशनल हाईवें कन्स्ट्रक्शन को परियोजना की गाइडलाइन के अनुसार तत्काल कार्य प्रारम्भ किये जाने के लिए निर्देशित किया गया तथा प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया जाएगा।
इसी के साथ कार्य में लगे सभी संबंधित विभाग के अभियंताओं को निर्देशित किया गया कि मौके पर उपस्थित रहकर अपने पर्यवेक्षण में कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पार्षद राजवीर सिंह चौधरी, नीरज वशिष्ठ, ब्रजेश खरे, धन्जय पटेल, पार्षद प्रतिनिधि धर्मेश तिवारी, कुंजबिहारी, प्रभारी मुख्य अभियंता अमरेंद्र गौतम, अवर अभियन्ता मुनि देव एवं सीवरेज ईकाई उत्तर प्रदेश जल निगम, डेरा कन्सल्टेन्ट एवं मैसर्स नेशनल हाईवें कन्स्ट्रक्शन के प्रोपराइटर आदि उपस्थित रहें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
