Trending
अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है : बागेश्वर महाराज धीरेंद्र शास्त्री
मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- पंडित धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम सरकार के बुलावे पर विश्व की सबसे बड़ी पदयात्रा मे आज श्री कृष्ण जन्मभूमी संघर्ष न्यास से सैकड़ों की संख्या में बृजवासी ओरछा के लिए रवाना हुए। जहां आज रात्रि में शास्त्री जी से मुलाकात की,राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा,राष्ट्रीय संगठन मंत्री अश्विनी शर्मा और जिला अध्यक्ष श्रीमती गुंजन शर्मा भी साथ रहीं,जहां उन्हें कुंभ मे होने वाली धर्म संसद के लिए आमंत्रित भी किया किया और जन्मभूमी मामले में दिनेश शर्मा को होने वाली प्रशासनिक पीड़ा के बारे मे भी बताया ।
बागेश्वर धाम सरकार जन्मभूमी संघर्ष न्यास के संरक्षक मंडल के सदस्य हैं उनकी भूमिका न्यास में बहुत अहम हैं इसलिए वो व्यक्तिगत तौर पर भी न्यास से जुड़े हैं। सनातन के लिए जन्मभूमी का मुद्दा एक एहम मुद्दा है इसलिए सनातन धर्म की रक्षा के लिए हम सभी को एक करना होगा यही कार्य हम न्यास की और से करते है यही बाबा बागेश्वर उस पदयात्रा के माध्यम से कर रहे है। श्री कृष्ण जन्म भूमि मंदिर का केस चल रहे दिनेश शर्मा फलाहारी ने बताया कि बागेश्वर महाराज बहुत जल्द अयोध्या से मथुरा के लिए यात्रा निकाल सकते हैं, बागेश्वर महाराज सनातनी हिंदुओं के हीरो हैं, और मेरी भी आदर्श हैं. उन्होंने कहा है कि महाराज जी ने आशाश्वन दिया है कि हम आपके साथ हैं।
उनके पैरों की पीड़ा को देखकर सभी सनातनी बहुत दुखी हुए, दिनेश शर्मा ने बताया कि महाराज जी बहुत अच्छे हैं, उन्होंने दिनेश शर्मा को अपने पास बैठकर फलाहार खिलाया, और दिनेश शर्मा के लिए देसी गाय का दूध मंगाया. महाराज ने कहा कि शर्मा जी आपने दो वर्ष पहले ही अन्न छोड़ दिया था, मेँ आपकी तपस्या से बहुत प्रभावित हूं. आपकी त्याग तपस्या बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
