Connect with us

Trending

Amroha news गजरौला में चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि किए गए पुष्प अर्पित,दी श्रद्धांजलि

Published

on

गजरौला/अमरोहा (सब का सपना):- नगर में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी एवं सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह के पार्टी कार्यालय पर किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित चौधरी चरण सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।

बता दें कि इस अवसर पर गुरुवार को विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में किसानों गरीबों और ग्रामीण भारत के अधिकारों के लिए हमेशा संघर्ष किया ।उनका संकल्प था कि “किसान मजबूत-देश मजबूत”। उनके सिद्धांत और जीवन मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है।

हम सभी समाजवादी इस पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए संकल्प लेते हैं कि हम उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर किसान,गांव और समाज के उत्थान हेतु कार्य करते रहेंगे ।इस अवसर पर डॉक्टर जितेंद्र यादव पूर्व जिला अध्यक्ष, कामिल मंसूरी नगर अध्यक्ष गजरौला, अनिल प्रधान, अशोक चौधरी, भीष्म आर्य, अमित चौधरी, पवन गिल, सुरेंद्र चौहान, खलील अहमद विधानसभा उपाध्यक्ष, अमन सिरोही, अरुण चौधरी, इश्तियाक मालिक, सुभाष ठेकेदार, सतेंद्र प्रधान, नमन चौधरी, कुलदीप देवल,शुभम चढ्ढा,निशांत ठाकुर, सीतराम सिंह, प्रेमराज सिंह, विपिन सिरोही आदि लोग उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending