Connect with us

Sambhal news

Sambhal news अहिल्याबाई होलकर द्वारा किए गए कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचना है- गोपाल अंजान

Published

on

चंदौसी/सम्भल (हनी चन्द्रा) सब का सपना:- पुण्य श्लोक राजमाता अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी स्मृति अभियान वर्ष – 2025के पावन उपलक्ष्य में महारानी अहिल्याबाई होल्कर के उत्कृष्ट चरित्र एवं देश, समाज एवं सनातन धर्म हेतु किए गए अमूल्य कार्यों को स्मरण एवं नमन करने के उद्देश्य से ब्लॉक महिला सम्मेलन बनिया खेड़ा विकासखंड के सभागार आयोजित किया गया।

जिसमे मुख्य अतिथि एमएलसी गोपाल अंजान ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर द्वारा किए गए कार्यों को हमें जन-जन तक पहुंचना है वह देश की ऐसी महिला शक्ति थी जिनको नीतियां आज भी पूरा देश स्मरण कर रहा है। उन्होंने धार्मिक क्षेत्र में विभिन्न मंदिरों का जो कि देश के प्रमुख मंदिर का निर्माण कराया।

विभिन्न धर्मशालाओं का निर्माण कराया। गंगा जी पर घाटों का निर्माण कराया। ऐसी महान शक्ति को हम कोटि-कोटि नमन करते हैं।

महिला वक्ता के रूप में बोलते हुए मुख्य वक्ता बनियाखेड़ा ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख डॉ सुगंधा सिंह ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में महिला शक्ति बैठी हुई है। आप लोग कल्पना कीजिए कि जब कम उम्र में कोई महिला के पति की मृत्यु हो जाती है और उसके बच्चे की मृत्यु हो जाती है इतनी बड़ी मुसीबत का पहाड़ टूटने के पश्चात लोक माता अहिल्याबाई होल्कर हिम्मत नहीं हारी।

उन्होंने देश हित में समाज हित में धर्म युद्ध में ऐसे – ऐसे महान कार्य किए जिनका आज हम सब मिलकर स्मरण कर रहे है। गडरिया समाज में जन्म लेने वाली एक साधारण सी कन्या जिन्होंने एक शासन और एक रानी के रूप में कार्य किया। मुगल शासन में कभी वह हिम्मत नहीं हारी। मुगल शासन में तोड़े गए मंदिरों को उन्होंने पुनर्स्थापित कराया।

कार्यक्रम में चंद्रपाल सिंह पप्पू चौधरी पूर्व एमएलसी, विनोद कुमार विन्नी, सुशील पाल एडवोकेट, नगर अध्यक्ष अंकुर अग्रवाल, अभियान जिला सह संयोजक डॉ टी एस पाल, मंडल अध्यक्ष गिरिराज किशोर मोर्य आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन मनोज कठेरिया एडवोकेट (जिला उपाध्यक्ष / कार्यक्रम संयोजक) द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला कोषाध्यक्ष अंकित जैन, तरुण नीरज, मनोज दिवाकर, देवेंद्र गुप्ता मोनू, रोहित दिवाकर, हरवेश राघव, रामनरेश यादव, राजकुमार यादव, शिवेंद्र कुमार सिंह,अभिनव शर्मा, अंकुलदेव, ऋतिक चौधरी, सुमित ठाकुर, किरन शर्मा, यश मदन, आकाश आहूजा, राजपाल राणा, राजेश पाल, गुड़िया सैनी, पूजा राणा आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending