Trending
Amroha news जनपद भर में अलग अलग जगह निकाली गई शोर्य तिरंगा यात्रा
अमरोहा (सब का सपना):- भारतीय किसान यूनियन (संयुक्त मोर्चा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि दुनिया ने भारतीय सेना का लोहा माना है।आपरेशन सिंदूर की कामयाबी के बाद किसान हो या नौजवान सभी में देशभक्ति का जज्बा उफ़ान पर है। भारतीय सैनिकों के शौर्य और पराक्रम को सम्मान देने के लिए स्वस्फूर्त किसानों और नौजवानों द्वारा जगह-जगह तिरंगा यात्रा के जरिए ” आपरेशन सिंदूर ” के जश्न के साथ देशभक्ति का जज्बा व जोश दिखाई दे रहा है। देशभर में तिरंगा यात्रा की पहल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा) द्वारा लगातार 11 दिनों तक तिरंगा यात्रा का सिलसिला यूंही जारी रहने वाला है। इसी श्रृंखला में हाल ही में औद्योगिक क्षेत्र गजरौला की “तिरंगा यात्रा” में भी देशभक्ति से ओत-प्रोत किसानों और जवानों ने न केवल भरपूर उत्साह उमंग के साथ एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया बल्कि यात्रा में शामिल राजनेताओं समेत अन्य पर पुष्प वर्षा कर भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यालय के सामने सभी का अभूतपूर्व स्वागत किया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दूसरी बार सांसद व प्रसिद्ध समाजसेवी चौधरी कंवर सिंह तंवर के नेतृत्व में शिव इंटर कॉलेज से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का इंदिरा चौक पर जाकर समापन हुआ। मंडी धनौरा सुरक्षित सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लगातार दूसरी बार विधायक राजीव तरारा के अलावा किसानों के बड़े संगठन समझे जाने वाले भारतीय किसान यूनियन संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी, प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू, भाजपा नेता कैलाश गुर्जर, रामबीर सिंह गुर्जर, हरपाल सिंह, ग्रामीण राजनीति से लंबे समय से जुड़े नरेन्द्र कटारिया प्रधान की उपस्थिति के दौरान देशभक्ति के तराने गूंजे। किसानों व नौजवानों ने भारत माता, वंदे मातरम् सहित कई देशभक्ति के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मौजूदगी में कार्यालय पर किसान नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि जब राष्ट्र की संप्रभुता और रक्षा की बात आएगी हम सभी को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर एक मंच पर राष्ट्र की सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक परस्त मुल्क पाकिस्तान का जो हाल भारतीय सेना ने किया,उसको पूरी दुनिया ने न केवल देखा बल्कि वीर सैनिकों के पराक्रम का लोहा भी माना। भारत की सेना ने बता दिया कि सरहद की ओर उठने वाली किसी भी नापाक हरकत का जवाब मजबूती से दिया जाएगा। तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा सभी वर्गों के लोग, समाजसेवी संगठन,आम नागरिक, ने हिस्सा लेकर एकजुटता, देशभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव का संदेश दिया।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
