Connect with us

राष्ट्रीय

Amroha news तकनीकी सेवाओं को मिल सके की गति,जिलाधिकारी ने ई -डिस्टिक लैब फीता काटकर किया उद्घाटन

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स द्वारा कलेक्ट्रेट के दूसरी मंजिल में पूर्व से स्थापित ई- डिस्टिक लैब के पुनरुद्धार कार्य का फीता काटकर उद्घाटन किया गया । इस पुनरुद्धार कार्य के अंतर्गत लैब में 14 सिस्टम एक्टिव रूप से कार्य करेंगे । लैब की रंगाई पुताई नई चेयर और जो सिस्टम बंद पड़े थे उनको नए तरीके से अपग्रेड किया गया है । लैब में नई तकनीकी के साथ सरकार की योजनाओं आपदा, महामारी ,निर्वाचन जिसमे तत्काल फीडिंग की आवश्यक ता है, साक्षात्कार टाइपिंग टेस्ट सहित अन्य सरकारी कार्य अधिक से अधिक कार्मिकों को वैठाकर एक साथ सभी सिस्टम का प्रयोग कर कार्य को सही ढंग से समय बद्ध संपादित किया जा सकेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि लैब में सभी सिस्टम एक्टिव रूप से कार्य कर रहे हैं अब तकनीकी सेवाओं को गति मिल सकेगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश त्रिपाठी ई डिस्टिक मैनेजर अविनाश सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending