Trending
एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए हितकारी होगा:- लोकेश प्रजापति
नौगांवा सादात/अमरोहा (सब का सपना):- विधानसभा नौगांवा सादात क्षेत्र के ग्राम जमुना खास मैं सहकारी समिति के प्रांगण में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति का गर्म जोशी से स्वागत किया। इनके साथ ही कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र नागपाल और माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष जिला समन्वयक ओम प्रकाश गोला का भी स्वागत गर्म जोशी के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश त्यागी ने की कार्यक्रम का संचालन सुभाष त्यागी ने किया।
कार्यक्रम में एक राष्ट्र एक चुनाव संगोष्ठी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव की पहल को सिरहाने कार्य बताया और यह देश के लिए हितकारी सिद्ध होगा और देश तरक्की करेगा। मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा हमारे देश में आए दिन चुनाव होते रहते हैं जिस देश को भारी नुकसान हो रहा है और विकास कार्यों में रोड बन रहे हैं एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए हितकारी होगा। कभी मध्य प्रदेश में चुनाव का भी हरियाणा में कभी उत्तर प्रदेश में इस तरह से प्रत्येक वर्ष चुनाव चलते रहते हैं जिससे देश को भारी नुकसान उठाना पड़ता है एक साथ चुनाव होने पर चुनाव खर्च में कभी आएगी और वह पैसा देश के विकास कार्यों में लगाया जाएगा और हमारा देश तरक्की और विकास करेगा।
केंद्र सरकार की एक राष्ट्र एक चुनाव की पहल बहुत अच्छी सोच है जो देश हित में है। इस अवसर पर युद्धवीर सिंह, पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी, कैलाश त्यागी, अमित शर्मा रामनिवास गोला, राजीव चौधरी, पवनीत दिवाकर ,धर्मेंद्र सैनी, इकराम सैफी, यशवंत गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह स्टेट, थमन सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, हरज्ञान प्रजापति, विकास बाबू, विनोद गोला, शर्मिष्ठा चौहान, आदि मौजूद रहे।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
