उत्तर प्रदेश
नगर पंचायत के जिलाध्यक्ष का वार्षिक चुनाव सम्पन्न
सर्वसम्मति से राजकुमार अग्रवाल बने जिलाध्यक्ष
मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- नगर पंचायत चेयरमैन के जिलाध्यक्ष पद वार्षिक चुनाव का आयोजन हुआ। जिसमें नगर पंचायतों के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी चुने गए। चुनाव का आयोजन राया नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित हुआ नगर पंचायत राया के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल को सर्वसम्मति के साथ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया वही योगेश लंबरदार (सौंख चेयरमैन) को महामंत्री, प्रभा मनीष लंबरदार (गोवर्धन चेयरमैन) को मीडिया प्रभारी, डॉ. मुरारी लाल अग्रवाल (बलदेव चेयरमैन) को उपाध्यक्ष, रामफल मुंशी (राधाकुंड चेयरमैन) को कोषाध्यक्ष को बनाया गया। इस दौरान सुशील कुमार महावन चेयरमैन, संजय दीक्षित गोकुल चेयरमैन, शालिग्राम भाटिया फरह चेयरमैन, मंजू भीम चौधरी नंदगाम चेयरमैन, सभासद अमित अग्रवाल , सभासद प्रतिनिधि नीतेश पाठक, सभासद आस मोहम्मद, सभासद श्यामवीर सिंह, राकेश कुमार, रंजीत शर्मा, आमिर खान, पवन सारस्वत, प्रवीन शर्मा, मोनू अग्रवाल उपस्थित रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
