उत्तर प्रदेश
भाजपा मंडल अध्यक्ष पद छटीकरा हेतु भरवाए गए आवेदन

मथुरा(राजकुमार गुप्ता):- सोमवार को वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश खंडेलवाल ठाकुर सुरेन्द्र सिंह ,पंडित कमला प्रसाद शर्मा,ठाकुर खजान सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी छटीकरा मंडल की बैठक आयोजित की गई। जिसमें चुनाव अधिकारी मुकेश खंडेलवाल की निगरानी में आगामी भाजपा मंडल अध्यक्ष छटीकरा पद हेतु आवेदन भरवाए गए। जिससे नए अध्यक्ष की घोषणा की जा सके। इस पद के लिए पंकज शर्मा , ठाकुर करतार सिंह,ठाकुर हुकुम सिंह, कन्हैया,कोली,राहुल सिंह,देवेंद्र शर्मा, जयपाल सिंह ने फार्म भरकर अपने अपने आवेदन जमा किए। इस अवसर पर ठाकुर पवन राजावत,नरेश अग्रवाल, खजान सिंह ठाकुर रोहतान सिंह,पवन कुमार आदि मोजूद रहे।