Connect with us

उत्तर प्रदेश

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास कार्य की समीक्षा बैठक सीएम पोर्टल पर की गई

Published

on

सम्भल (बहजोई) बॉबी कुमार:- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री जी के विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड पर की गयी। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार द्वारा विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर रैंकिंग एवं प्रगति को लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराया। अतिरिक्त ऊर्जा के अन्तर्गत पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर चर्चा की एवं जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि पोओ नेडा एवं विद्युत विभाग के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाए। उद्यान विभाग के अंतर्गत पर ड्राप मोर क्राॅप माइक्रोइरीगेशन योजना में जनपद राज्य की टॉप 5 रैंक में क्यों नहीं है इसको लेकर जानकारी प्राप्त की एवं जिला उद्यान अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए खराब ट्रांसफार्मर्स की शिकायत को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं दैनिक विद्युत आपूर्ति घंटे ग्रामीण में खराब रैंक को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। लाइन लॉस जिनके क्षेत्र में ज्यादा है उनको काम करने के लिए संबंधित को निर्देशित किया तथा बैठक को लेकर नोडल अधिशासी अभियंता विद्युत के गंभीर न रहने पर चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए।

कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि रक्षा रसायन डीबीटी में अगली वार राज्य की टॉप 5 रैंक में आने के लिए निर्देशित किया। पीएम किसान सम्मान निधि को लेकर भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एन आर एल एम की समीक्षा करते हुए डे.एन. आर.एल. एम बैंक क्रेडिट लिंकेज में ई रैंक पर । जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देशित करते हुए कहा कि बैंकर्स की एक साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना को लेकर माह में एक बार बैंकों को देखें तथा परियोजना निदेशक डीआरडीए को भी प्रति दिन बैंक जाने के लिए निर्देशित किया। एन आर एल एम के अन्तर्गत जो बैंक सीसीएल नहीं कर रहे हैं ऐसे शाखा प्रबंधकों को बीएमएम के माध्यम से एफआईआर दर्ज कराने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। ग्रामीण अभियंत्रण के अन्तर्गत भवन निर्माण को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

दुग्ध मूल्य भुगतान की स्थिति में सुधार के लिए निर्देशित किया, सहकारी दुग्ध समिति, दुग्ध चैन, आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए एम्बुलेंस सेवा 102 एवं 108 को लेकर जानकारी प्राप्त की एवं संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत 15 वे वित्त आयोग ग्राम पंचायत में खराब रैंक आने के जिला पंचायत राज अधिकारी को चेतावनी जारी करने के लिए निर्देश दिए। ओडीओपी वित पोषण के अन्तर्गत विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में खराब रैंक पर संबंधित अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। समाज कल्याण विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में ई रैंक तथा सामान अंत में देने के कारण सचेत किया गया तथा भविष्य में सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 15 दिन पहले कमेटी से सामान चैक कराने के लिए निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में सीएम डैशबोर्ड पर विभाग अच्छा प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में नंबर वन रैंक लाने का प्रयास करें।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट,अपर जिलाधिकारी प्रदीप वर्मा, डीएफओ अभिनव राज, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, जिला विकास अधिकारी राम आशीष, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी रत्नेश कुमार एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending