Sambhal news
यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, चालान की जगह हेलमेट खरीदने की सलाह
बबराला/संभल(सब का सपना):- जनपद के कस्बा बबराला स्थित इंदिरा चौक पर यातायात पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस ने सख्ती दिखाने की बजाय मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए चालान काटने के स्थान पर वाहन चालकों को हेलमेट खरीदने की सलाह दी।अभियान पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई के कुशल निर्देशन में चलाया गया।
क्षेत्राधिकारी यातायात एवं प्रभारी दुष्यंत बालियान तथा यातायात उप निरीक्षक सुरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने इंदिरा चौक पर वाहनों की जांच की। बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए चालकों को रोका गया और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में समझाया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट पहनना न केवल कानूनी आवश्यकता है, बल्कि यह जीवन रक्षा का सबसे सरल उपाय है।पुलिस टीम ने चालकों से अपील की कि वे तुरंत हेलमेट खरीदें और आगे से नियमित रूप से पहनें। इस अभियान से क्षेत्र में सकारात्मक माहौल बना और कई चालकों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
पुलिस अधीक्षक बिश्नोई के नेतृत्व में जनपद में यातायात नियमों का पालन बढ़ाने के लिए ऐसे जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहे हैं।यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें ताकि संभल की सड़कें सुरक्षित बनी रहें।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
