Trending
वृंदावन में रात के समय अपने मित्र के घर पहुंचे बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
वृंदावन/मथुरा(राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शनिवार की देर रात अचानक वृंदावन पहुंच गए। जहां शहर की गौरा नगर कालोनी में रहने वाले अपने मित्र धर्माचार्य और उनके परिवार से मुलाकात की। आधा घंटे रुकने के बाद बागेश्वर पीठाधीश्वर वृंदावन से रवाना हो गए। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। उन्होंने यहां एक अन्य मित्र श्याम सुंदर पाराशर की बेटी की शादी में कन्यादान भी किया।
बागेश्वर सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गोपनीय तरीके से पहुंचे मित्र के घर
बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ रहने वाले आचार्य बृजेंद्र ने वृंदावन के गौरा नगर कालोनी में अपना नया घर बनाया था। इसका कुछ दिन पहले गृह प्रवेश किया था। उस समय कार्यक्रम की व्यस्तता के चलते धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री गृह प्रवेश के दौरान वृंदावन नहीं पहुंच पाए थे। जिसके बाद वह शनिवार की देर रात अचानक बृजेंद्र आचार्य के निवास पर पहुंचे और पारिवारिक सदस्यों से मुलाकात की। वे कड़ी सुरक्षा के बीच गौरानगर कालौनी में आचार्य बृजेन्द्र के निवास पर पहुंचे। धीरेन्द्र शास्त्री के अचानक वृंदावन पहुंचने की जानकारी जैसे ही कालोनी वासियों को मिली तो हजारों की संख्या में उनकी एक झलक पाने को लोगों में होड़ मच गई। उन्होंने लोगों को भी निराश नहीं किया यहां से जाते समय सभी का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। सीता राम भी बोला। उनका यह दौरा पूरी तरह से गोपनीय रहा। उसके बाद वे यहां अपने अन्य मित्र श्याम सुंदर पाराशर की बिटिया की शादी में कन्यादान करने व वर वधु को आशीर्वाद देने के लिए पहुंचे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
