Connect with us

Trending

BEHJOI NEWS मिशन शिक्षण संवाद टीम का किया गया आयोजन

Published

on

सम्भल ( बहजोई):- कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डाॅ राजेन्द्र पैंसिया की अध्यक्षता में मिशन शिक्षण संवाद टीम संभल की शिक्षा विमर्श गोष्ठी- 3 का आयोजन किया गया। मिशन के कार्य उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। जनपद संभल के मिशन सिपाही के रूप में जिन शिक्षकों ने इस पर कार्य किया है ,उसमें श्रीमती शुचि वार्ष्णेय बोलती किताब ,पढ़ाई से प्रतियोगिता तक के बारे में बताया।शैक्षिक दर्पण में खुशबू अग्रवाल और शुचि वार्ष्णेय कार्य कर रही है।टीएलएम का जनपद स्तर पर संकलन श्रीमती रजनी ने दिवसवार, विषयवार बताया। रीनू बंसल ने वर्क शीट और कविता संग्रह के बारे में विस्तार से बताया। सविता मैडम ने पीयर लर्निंग बुक में उनके विद्यालय की छात्रा का फोटो राज्य स्तर की पर चयनित होने तथा निपुण विद्यालय की कार्य योजना को प्रदर्शित किया। डॉ ऋतु वार्ष्णेय ने विद्यार्थियों को संस्कृत वंदना के कंठस्त करने की बात कही तथा प्रतिभा शर्मा ने पढ़ाई से प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर कैसे कार्य किया जाता है इसकी चर्चा की, शालिनी सक्सेना, जनपद एडमिन ने प्रकृति मित्र अभियान के अंतर्गत हरियाली जहां खुशहाली वहां कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। अलका शर्मा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जनपद संभल ने मिशन टीम की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग की बात कही और समस्त शिक्षकों को मिशन शिक्षण संवाद से जोड़ा जाएगा।मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने भी शिक्षण में कैसे नवीन प्रयोग करते हुए बच्चों के ज्ञान में वृद्धि की जाए उसके लिए सभी को मार्गदर्शन दिया गया।

जिलाधिकारी डॉ राजेंद्र पैंसिया द्वारा दैनिक श्यामपट्ट, सारांश दैनिक, नैतिक प्रभात की साधना की गई तथा उन्होंने कहा कि जनपद संभल की टीम प्रदेश स्तर पर अपना कार्य करेगी भविष्य में एक भव्य कार्यशाला का आयोजन संभल में किया जाएगा। उन्होंने संस्कृत भाषा के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की। जिलाधिकारी ने बच्चों को शब्दों को तोड़ कर उनके भाव आसानी से समझ सकें इसके लिए तोड़ो, जोड़ो, देखो,और सीखों का एक अभियान चलाने का भी निर्देश संबंधित को दिया।शालिनी सक्सेना एस आर जी द्वारा बताया गया कि उनके मूल विद्यालय की माता अभिभावकों द्वारा प्लास्टिक मुक्त अभियान का हिस्सा बनाते हुए कपड़े के थैले बनाए ,जिनको रोजगार देने हेतु आदेश मुख्य विकास अधिकारी को जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। मिशन शिक्षण संवाद के अंतर्गत बोलती किताब ,दैनिक श्यामपट्ट ,दैनिक नैतिक प्रभात, पढ़ाई से प्रतियोगिता तक ,नवोदय ,विद्याज्ञान अटल आवासीय , आदि प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्राइमरी एवं जूनियर की ऑनलाइन कक्षाएं, शैक्षिक दर्पण स्वरांजलि ,गीतांजलि, काव्यांजलि दैनिक काव्य सृजन, विचार शक्ति टीएल एम संसार ,साप्ताहिक व मासिक क्विज दैनिक योग अभ्यास बाल जिज्ञासा भारत के महान रतन अनमोल रतन बोल रन ग्राम रतन शक्ति संवाद बाल संवाद प्राकृति मित्र अभियान हरियाली जहां खुश हाली वहां के बारे में विस्तार से टीम संभल द्वारा बताया गया।जिलाधिकारी द्वारा सम्भल की साप्ताहिक संस्कृत वंदना का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा, मिशन शिक्षण संवाद टीम के सदस्य शुचि वार्ष्णेय, प्रतिभा शर्मा, रजनी, रीनू बंसल, अलका सिंह, सविता, अंशुल वार्ष्णेय, छन्नु कुमार ,ऋतु वार्ष्णेय, तथा शालिनी सक्सेना जनपद एडमिन उपस्थित रहे।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending