उत्तर प्रदेश
भाकियू शंकर का हरिद्वार में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित, चिंतन शिविर में हज़ारों किसान हुए शामिल
धनौरा/अमरोहा (सब का सपना):- उत्तराखंड के हरिद्वार में अत्यधिक वर्षा के उपरांत भी भाकियू शंकर द्वारा तीन दिवसीय चिंतन शिवर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में हज़ारों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। विगत वर्ष की भांति चिंतन शिविर में देश भर के किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके समाधान का रास्ता निकालने को संगठन लगातार प्रयासरत है।
इसके अलावा संगठन के विस्तार को लेकर अन्य प्रदेशों में भी जिला व तहसील स्तर पर प्रभारी प्रवास करेंगे एवं वहां के किसानों की स्थानीय समस्याओं को सुनकर उनका निदान करने का काम किया जाएगा । भाकियू शंकर संगठन में अनुशासनहीनता व निष्क्रियता बर्दाश्त नहीं की जाएगी ओर ऐसे पदाधिकारी को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी दिवाकर सिंह ने कहा कि 150 करोड़ देशवासियों का पेट भरने वाला अन्नदाता आज भी कर्जदार – कमजोर एवं भूखा होने के कारण आत्महत्या जैसे घातक कदम उठाने को मजबूर है, जोकि देश के अन्नदाताओं की स्थिति को बयां करता नज़र आ रहा है।
प्रदेश में केंद्र-राज्य सरकार किसान हित में बहुत सी जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही है, परंतु देश के किसानों के नाम पर प्रत्येक वर्ष कई लाख करोड़ की फर्टिलाइजर सब्सिडी डकारने के बाद भी अन्नदाता को फर्जी व नकली उर्वरक दिए जा रहे हैं।
हाल ही में राजस्थान के अजमेर में इफको जैसी संस्था पर बहुत बड़ा खुलासा हुआ है, जिस कारण इस देश का अन्नदाता बड़े ही सदमे में है। यहां पर खाद-उर्वरक बनाने के नाम पर देश भर के किसानों के साथ बहुत बड़ा छल करने का कार्य किया गया है।
किसानों द्वारा अपनी फसलों में इस्तेमाल किये जाने वाला नामी गिरामी सागरिका जैसा ब्रांड मिट्टी-बजरी-मार्बल स्लरी के मिश्रण से तैयार किया जा रहा था, जिसका उपयोग करने से उपजाऊ खेतों की मिट्टी बंजर हो जाएगी ओर इस तरह के नकली खाद व उर्वरकों के प्रयोग से किसानों को कितना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है इसका सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।
किसानों के नाम पर उधोगपति उर्वरक सब्सिडी की खुलेआम लूट कर रहे हैं ओर मिलावटखोरी करके इस देश के किसान की आर्थिक रूप से कमर तोड़ने का कार्य कर रहे हैं , कल उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में भी इसी तरह का नकली उर्वरक जो पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लगभग 23 जिलों में वितरित किया जाता है का मामला प्रकाश में आया है, हमारा संगठन मांग करता है कि देशभर में इस तरह के मिलावटी- नकली व फर्जी उर्वरक पेस्टिसाइड को हर दशा में तत्काल बंद करने का कार्य किया जाए , नहीं तो भाकियू शंकर संगठन सड़क पर उतरकर देश के अन्नदाता को बचाने के लिए धरने- प्रदर्शन व आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेवारी प्रशासन व सरकार की होगी ।
चिंतन शिविर में अध्यक्षता जगत सिंह चौहान व इसका संचालन प्रदेश प्रवक्ता प्रिंसिपल सत्यवीर सिंह ने किया। इस दौरान बबीता रानी, मंजू चौधरी, अशोक रानी, नीरज रानी, पूनम चौधरी, विदिशा चौहान, दीपांशी, विनोद चौधरी, मंजू शर्मा, शिमला चौहान, चौधरी धर्मवीर सिंह, राकेश रतनपुर, राजवीर सिंह, विक्रम पवार, भगत जी मोजी, रामपाल चौधरी, सतवीर सिंह, रवि पाल, पप्पू, नरेश कुमार, देवेंद्र सिंह ,चंद्रभान सिंह, शेर सिंह राणा, गजराम चौहान, सुनील चौहान, प्रीतम चौहान, ठाकुर जालंधर सिंह व जितेंद्र चौधरी समेत हज़ारों लोग मौजूद रहे।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
