Trending
बाइक सवार चोरों ने दुकानदार से की मोबाइल छीनने की कोशिश
विरोध करने पर किया जानलेवा हमला,दुकान में रखी 30 हजार की नगदी लेकर हुए फरार
धनौरा/अमरोहा (सब का सपना)कविन्द्र सिंह:- दो बाइक सवार चोरों ने दुकान के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहे दुकानदार से पहले तो मोबाइल चलने की कोशिश की जिसका दुकानदार ने विरोध किया तो बाइक सवार चोरों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया और उसकी दुकान में राखी ₹30000 की नगदी लेकर फरार हो गए।
हमले के दौरान दुकानदार घायल होगा जिसने खाने में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञात रहे कि मामला मंडी धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी का है जहां लेखराज सिंह का परिवार रहता है। उनका पुत्र रिंकू चामुंडा मोहल्ले में रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाता है।
सोमवार की देर रात रिंकू अपनी दुकान के बाहर बैठकर मोबाइल चला रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और रिंकू का मोबाइल छीनकर भागने लगे,रिंकू ने इसका विरोध किया तो मारपीट हो गई, दबंग युवकों ने रिंकू पर जानलेवा हमला कर दिया और दुकान में रखी 30 हजार की नगदी लूट कर मौके से फरार हो गए।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल शुरू कर दी, इस घटना में रिंकू बुरी तरह घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में शिकायती पत्र देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
