Connect with us

उत्तर प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर में हुई घटना की निंदा करते हुए किया पुतला दहन

Published

on

रहरा/अमरोहा (सब का सपना):- बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में मंगलवार को हुई घटना की कड़ी निंदा करते हुए हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रहरा में आतंक का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक ने कहा कि आतंकवादियों द्वारा धर्म का पता करने के बाद हत्या करने से देश का माहौल खराब करने की मंशा की जा रही है लेकिन भारत का प्रत्येक नागरिक पहले भारतवासी है बाद में हिंदू या मुस्लिम है।

कुछ लोग ऐसे कायराना हमले कर सुरक्षा व्यवस्था से खिलवाड़ कर रहे हैं। केंद्र सरकार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर थर्ड किया जाना चाहिए। जिससे कि जम्मू कश्मीर में उत्तर प्रदेश जैसी कानून व्यवस्था स्थापित हो सकें। ऐसी घटनाओं और आए दिन सुरक्षा में लगे सैनिकों की शहादत को भविष्य में रोका जा सके। ऐसी अप्रिय घटनाओं व आए दिन सुरक्षा में लगे सैनिक भाइयों की शहादत को भविष्य में रोका जा सके।

विरोध प्रदर्शन में जिला महामंत्री भाजपा अभिनव कौशिक, जिला अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अर्जुन शर्मा, रहरा ग्राम प्रधान पति नन्हे सिंह, धीरज शर्मा, अमित शर्मा, कपिल शर्मा, अखिलेश शर्मा, रिंकू शर्मा, शिव शर्मा, रोहित शर्मा, अमित त्यागी, विक्की सैनी, रविदास शर्मा, विजय सैनी, विशाल वाल्मीकि, गौरव कुमार, चंद्रपाल सिंह, सतबीर सैनी, विशाल त्यागी, सतवीर सैनी, प्रेम शंकर, समरपाल सिंह उर्फ लेखपाल, जगन अग्रवाल, हरिओम सिंह, वीर सिंह, ओंकार सिंह, चरण सिंह, प्रदीप सागर, कमल सिंह, कुलदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending