Connect with us

उत्तर प्रदेश

मुस्लिम समाज ने पहलगाम की घटना पर जताया रोष, की शोक सभा

Published

on

चंदौसी/सम्भल (सब का सपना) ब्यूरो:- चंदौसी में मदरसा गौसुल आलम में मुस्लिम समाज के लोगों ने कश्मीर के पहलगाम में हुई घटना पर रोष जताया है। आतंकी घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हाजी शाला मंसूरी ने कहा की ऐसी घटना दिल दहलाने वाली घटना है इसने हिंदुस्तान के हर मुस्लिम नागरिक का सर शर्म से झुक गया है। हम इसकी पुर जोर मजम्मत करते हैं भारत सरकार से मांग करते हैं कि ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी ऐसी सजा मिलनी चाहिए की आने वाली नस्ल ऐसा कृत्य करने से पहले हजार बार सोचे।

इसके अलावा मुल्क में अमन चैन सुकून शांति हो। इसके लिए दुआ की गई। मरने वालों की मफरत की दुआ कराई गई। हाफिज मतीन अशरफी ने कहा यह घटना बहुत शर्मनाक घटना है क्योंकि इस्लाम में खून खराबा जायज नहीं है। जिन दहशतगर्दों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है उनके खिलाफ ऐसी सजा मिलनी चाहिए की जमाना याद रखें। शोक सभा में शाह अलम मंसूरी, हाफिज मतीन अशरफी, रिजवान अहमद, मोहम्मद राशिद, आगा खान, मोहम्मद फहीम, तनवीर हुसैन, हाफिज हजरत आदि लोग साथ ही मदरसे के बच्चे शामिल थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending