उत्तर प्रदेश
जिलाधिकारी ने किया विकासखंड रहरा का औचक निरीक्षण खंड विकास अधिकारी सहित अनेकों कर्मचारी मिले अनुपस्थित, जिला अधिकारी ने मांगा स्पष्टीकरण
खंड विकास अधिकारी हसनपुर गंगेश्वरी दोनों विकास खंडो में 11:00 बजे तक नहीं पहुंचे कार्यालय जिला अधिकारी ने जताई नाराजगी
अमरोहा/यूपी:- जिलाधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा शुक्रवार को विकासखंड कार्यालय रहरा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण करने पर खंड विकास अधिकारी गंगेश्वरी रोहताश सिंह सहित ब्लॉक कार्यालय के कार्मिक सत्य प्रकाश सिंह अकाउंटेंट देव कुमार बी टी , कौशल कुमार बी टी ममता रानी सोशल कोऑर्डिनेटर महेंद्र सिंह दिवाकर टी ऐ सतीश सिंह टी ऐ राजकुमार टी ऐ के अतिरिक्त ब्लॉक मिशन मैनेजर के अंतर्गत कार्मिक विश्वजीत राकेश कुमार सागर वकील चंद्र कुसुम रानी अनुपस्थित पाए गए । खंड विकास अधिकारी हसनपुर गंगेश्वरी 11:00 बजे तक भी दोनों विकासखंड के कार्यालय में अनुपस्थित पाए गए। जिला अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संज्ञान लेते हुए खंड विकास अधिकारी का स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश दिया है।
कहा है कि यदि स्पष्टीकरण में संतोष जनक जवाब नहीं मिला तो अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी । जिलाधिकारी ने कहा कि शासन के निर्देशों के बावजूद खंड विकास अधिकारी समय से कार्यालय पर नहीं बैठ रहे हैं जिससे कि निर्देशों की अवहेलना की जा रही है यह लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी पिछली बार के निरीक्षण में भी खंड विकास अधिकारी गायब मिले थे। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने अनुपस्थित सभी कार्मिकों का भी स्पष्टीकरण कॉल करने के निर्देश दिया है । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने विकास खंड कार्यालय के प्रत्येक पटल पर पहुंचकर साफ सफाई पत्रावलियों को रखरखाव उपस्थिति रजिस्टर कार्य की प्रगति सहित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने साफ सफाई सहित अभिलेखों का रखरखाव सही ढंग से करने और लंबित कार्यों को समय से निस्तारण के निर्देश उपस्थित कार्मिकों को दिया है।
इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी न्यायिक माया शंकर यादव उप जिलाधिकारी हसनपुर सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे ।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
