उत्तर प्रदेश
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सक्सेना ने दिखाई मानवता, गौशाला को किया 31 क्विंटल भूसा दान
अमरोहा (सब का सपना):- जनपद अमरोहा के विकासखंड हसनपुर में खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सक्सेना ने गौमाता की सेवा के लिए एक सराहनीय कार्य किया। उन्होंने गौशाला में 31 क्विंटल भूसा (चारा) दान किया। सक्सेना ने बताया कि गौशालाओं में चारे की निरंतर कमी बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने अपनी ओर से 31 क्विंटल भूसा उपलब्ध कराया। यह दान गौशाला में रखे गए गौवंशों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा।
खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सक्सेना ने स्थानीय लोगों, किसानों और समाजसेवियों से अपील की कि वे गौशालाओं में ज्यादा से ज्यादा चारा, भूसा, हरा चारा और अन्य आवश्यक सामग्री का दान करें। उन्होंने कहा कि गौमाता हमारी माता है और उसकी रक्षा एवं देखभाल करना हर नागरिक का दायित्व है। सामूहिक प्रयास से ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है।गौशाला प्रबंधन ने खंड विकास अधिकारी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सक्सेना का यह योगदान प्रेरणादायक है और अन्य अधिकारीगण व जनप्रतिनिधियों को भी ऐसे कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करेगा।
इस अवसर पर गौशाला में मौजूद पशुपालक और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। खंड विकास अधिकारी का यह कदम अमरोहा जिले में गौसेवा की दिशा में एक सकारात्मक मिसाल बना है।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
