Connect with us

उत्तर प्रदेश

बेटी के 11वें जन्मदिन पर एपीओ हरीश चौहान ने किया ऐसा कार्य हर तरफ़ हो रही चर्चा

Published

on

अमरोहा (सब का सपना):- जनपद के विकासखंड हसनपुर में तैनात एपीओ हरीश कुमार ने अपनी पुत्री मुक्ता राजपूत के 11वें जन्मदिन के अवसर पर एक अनुकरणीय सामाजिक कार्य किया। उन्होंने ग्राम पंचायत को 11 क्विंटल भूसा दान किया । एपीओ हरीश चौहान ने बताया कि उनकी बेटी मुक्ता राजपूत आज 11 वर्ष की हुई है। इस खुशी के मौके पर उन्होंने समाज की सेवा करने का फैसला लिया।

11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 11 क्विंटल भूसा दान किया गया, जो पशुपालकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा। साथ ही ग्राम पंचायत तलावड़ा मे स्थित गौशाला के लिए परदे भी दान किए गए हैं, जो कल लगाए जाएंगे। ग्राम पंचायत की ओर से एपीओ हरीश चौहान का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि हरीश चौहान का यह कदम सराहनीय है। आमतौर पर जन्मदिन पर व्यक्तिगत समारोह आयोजित किए जाते हैं, लेकिन उन्होंने इस अवसर को सामाजिक योगदान में बदल दिया। भूसे का दान स्थानीय पशुपालकों को राहत प्रदान करेगा, जबकि परदे गौशाला मे गौवंश की सुविधा बढ़ाएंगे।

पंचायत सदस्यों ने मुक्ता राजपूत के उज्ज्वल भविष्य, दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने एपीओ साहब से आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे ऐसे ही सामाजिक कार्यों से समाज को प्रेरित करते रहेंगे। इस मौके पर स्थानीय लोग और पंचायत कार्यकर्ता मौजूद रहे। एपीओ हरीश का यह कार्य जिले में सराहना का विषय बन गया है। यह उदाहरण साबित करता है कि छोटी-छोटी खुशियों को भी समाज कल्याण से जोड़ा जा सकता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending