Connect with us

hospital

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128 वें जन्मदिवस पर किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

Published

on

मथुरा (राजकुमार गुप्ता) सब का सपना:- अखिल भारतीय समता फाउंडेशन जनपद मथुरा द्वारा नरेश कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानी फारवर्ड ब्लाक के अध्यक्ष तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा उद्घोष के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 128 वें जन्मदिवस पर महर्षि दयानंद सरस्वती जिला अस्पताल मथुरा पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

रक्तदान शिविर का शुभारंभ समाजवादी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी महानगर मथुरा के अध्यक्ष रमेश सैनी जी द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गयाlइस मौके पर रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए रक्तदाता,समाजसेवी कुंवर सिंह निषाद जी प्रवक्ता राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश रक्तदान करके समस्त रक्तदाताओं के द्वारा किए जा रहे रक्तदान को मानवीय मूल्यों के संरक्षण का कदम बात कर प्रशंसा की l

अध्यक्ष लुकेश कुमार राही ने एवं संयोजक नरेश कुमार ने संयुक्त रूप से समस्त रक्तदाताओं की उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना करते की।इस मौके पर सभी रक्त दाताओं को पंचशील पटटका उढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित आभार व्यक्त किया।रक्तदार करने वालों में कुंवर सिंह निषाद की प्रवक्ता राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तर प्रदेश, रवि कुमार उर्फ छोटू,एड विवेक कुमार, मुकेश सैनी,कुलदीप कुमार , सुमित कुमार,बबलू कुमार, संतोष कुमार, नरेश सर, उत्कर्ष, भोला,आकाश बाबू आदि।



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending