Connect with us

filmi samachar

बॉलीवुड फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी को बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया

Published

on

मुंबई ( गिरजा शंकर अग्रवाल) – प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्णा फाउंडेशन के फाउंडर ,फिल्म निर्माता , निर्देशक कृष्णा चौहान पांचवा बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड 2024 दिनांक 24 जून 2024 को मुंबई के अंधेरी बेस्ट के मेयर हॉल में आयोजित किया गया । फाइंडर कृष्णा चौहान ने बताया कि फिल्म इंडस्ट्रीज के क्षेत्र मे अपना पूरा जीवन समर्पित कर चुके महान विभूतियों को बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया जाता रहा है। इसी श्रृंखला में बॉलीवुड के नामचीन फोटोग्राफर सभी के चहेते चंद्र प्रकाश मांझी को बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। इससे पहले भी चंद्र प्रकाश मांझी को ढेरों अवार्डो से नवाजा जा चुका है।

बॉलीवुड के बड़े से बड़े इवेंट , फिल्मों, टी. वी. सीरियलओ में अपनी अच्छी खासी फोटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े स्टारो के लिए फोटोग्राफी की हैं। बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड के स्पेशल शो में स्पेशल फोटोग्राफी कवरेज करने के लिए बॉलीवुड के फेमस फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी की पूरी टीम थी। उपरोक्त अवार्ड फंक्शन में कॉमेडी किंग सुनील पाल , एक्टर प्रोड्यूसर धीरज कुमार, म्यूजिक डायरेक्टर दिलीप सेन ,मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पाटिल , दिल्ली से आए बीजेपी मंत्री मुकेश महेश्वरी , इत्यादि के कर कमलों द्वारा बॉलीवुड फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी को बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड 2024 से सम्मानित किया गया। बॉलीवुड आइकॉन अवार्ड 2024 के लिए फिल्म रिपोर्टर गिरजा शंकर अग्रवाल ने फोटोग्राफर चंद्र प्रकाश मांझी को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending