अपराध
बुलंदशहर, पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर घायल इलाज जारी
बुलंदशहर(मनोज गिरि) सब का सपना:-जनपद के थाना पहासू इलाके में शनिवार देर रात पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में घायल बदमाश गैंगस्टर पैना निकला। जिस पर 32 मामले दर्ज हैं। इसके कब्जे से बाइक, एक तमंचा, एक कारतूस और खोखा बरामद किया गया।जानकारी के मुताबिक, घायल हुए बदमाश का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ अलग-अलग जनपदों में कुल 32 मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल, घायल गैंगस्टर अस्पताल में उपचाराधीन है।पहासू पुलिस और गैंगस्टर रुपेन्द्र उर्फ पैना की अलीगढ़ रोड पर गांव सोही नगला पुलिया के पास मुठभेड़ हुई थी।
इस संबंध में सीओ शिव ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि “पुलिस द्वारा सोही पुलिया के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के क्रम में रोकने का इशारा किया गया तो उसने रुकने की जगह वह पुलिया की तरफ भागने लगा और पुलिस पर फायर करने लगा। वहीं, जवाबी फायरिंग में व्यक्ति को बाएं पैर पर गोली लगी है। पूछताछ के क्रम में व्यक्ति का नाम रुपेंद्र उर्फ पैना (पुत्र मंगल सिंह) निकला जो थाना पहासू के अमोला भूपनगर का रहने वाला है। यह व्यक्ति 236/ 24 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था।”उन्होंने बताया कि आपराधिक इतिहास खंगालने पर पता चला कि इस व्यक्ति के खिलाफ पहले से ही चोरी लूट और अन्य गंभीर अपराध पंजीकृत हैं। जिसे बाद में उपचार के लिए सीएचसी पहासू भेजा गया है।
-
bjp news2 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending1 year agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
-
Trending1 year agoउत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट (उपज) की कार्यकारिणी बैठक संपन्न
