Bijnor news
नगीना में अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, तीन कॉलोनियां ध्वस्त
अलीपुर गंगा में तालाब पर हो रहा अवैध निर्माण भी गिराया, कार्रवाई से कालोनाइजरों में मचा हड़कंप
नगीना/बिजनौर (सब का सपना):- एसडीएम प्रिंस कुमार के आदेश पर रविवार शाम विनियमित क्षेत्र की टीम ने नगर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ अभियान चलाया। राजस्व निरीक्षक नीरज कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने नूरसराय, निजाम सराय तथा धामपुर रोड स्थित कस्बा कोटरा में विकसित की जा रही तीन अवैध आवासीय कॉलोनियों में बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर दिए। इसके अलावा अलीपुर गंगा स्थित तालाब की भूमि पर किए जा रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। कार्रवाई से कालोनाइजरों में हड़कंप मच गया।
नगर क्षेत्र में अवैध कॉलोनियां विकसित किए जाने की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि नगीना क्षेत्र में कई स्थानों पर बिना आवश्यक स्वीकृति के प्लॉटिंग कर प्लॉट बेचे जा रहे हैं। कार्रवाई के दौरान प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कराया।
प्लॉट खरीदने वालों की बढ़ी चिंता अवैध कॉलोनियों के खिलाफ हुई कार्रवाई ने उन लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है, जिन्होंने अपनी जमा पूंजी लगाकर इन कॉलोनियों में प्लॉट खरीदे हैं या प्लॉट खरीदने के लिए बयाना दे रखा है। आरोप है कि कई कालोनाइजर ग्राहकों को कॉलोनी का नक्शा विनियमित क्षेत्र अथवा नगर पालिका से स्वीकृत होने की बात कहकर प्लॉट बेचते हैं। वहीं, खरीदारों को स्वीकृत कॉलोनियों की तर्ज पर सड़क, नाली, बिजली और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार नगीना में धामपुर रोड, बिजनौर रोड, बढ़ापुर रोड, बिश्नोई सराय-बूढ़ावाला मार्ग, कालाखेड़ी रोड समेत कई क्षेत्रों में तेजी से प्लॉटिंग हो रही है। धामपुर रोड पर सेंट मैरी स्कूल से आगे तथा अन्य प्रमुख मार्गों के आसपास जमीनों के दाम लगातार बढ़ने से प्लॉटिंग का कारोबार भी तेजी से बढ़ा है। पैराडाइज वेंकट हॉल के पीछे कॉलोनी विकसित हो चुकी है, जहां बने-बनाए मकानों की बिक्री भी की जा रही है।
कालाखेड़ी रोड पर फोरलेन एक्सप्रेसवे के अंडरपास तक प्लॉटिंग की जा रही है। आईटीआई के पास कड़ुला नदी के किनारे पट्टे की भूमि पर भी प्लॉटिंग किए जाने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस क्षेत्र में प्लॉट ऊंचे दामों पर बेचे जा रहे हैं। नगीना जैसे छोटे कस्बे में भी रियल एस्टेट का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। बड़े शहरों की तरह यहां बहुमंजिला सोसायटियों के बजाय जमीन खरीदकर छोटे-छोटे प्लॉट काटकर बेचने का कारोबार अधिक हो रहा है। आरोप है कि कुछ कालोनाइजर सस्ती जमीन खरीदकर प्लॉटिंग के जरिए भारी मुनाफा कमा रहे हैं। वहीं, यदि आवश्यक स्वीकृतियां नहीं ली जाती हैं तो इससे सरकारी राजस्व को भी नुकसान होने की आशंका रहती है।
एसडीएम प्रिंस कुमार ने बताया कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन कर कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान लेखपाल बेनीवाल, भानु प्रकाश समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
-
bjp news3 years agoजनपद अमरोहा के 51592 उपभोक्ताओं के 100 करोड़ रु का होगा विजली विल माफ
-
अपराध2 years agoकार्य क्षेत्र से घर जाने के दौरान रास्ते से गायब पत्रकार विशाल शर्मा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
अपराध3 years ago
भारत के टॉप 8 डकैतों की कहानी
-
Trending2 years agoPm surya yojna:- भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पीएम सूर्य घर योजना का लें लाभ,जिलाधिकारी
