Connect with us

Trending

संचारी रोगों के नियंत्रण को चलेगा अभियान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बैठक कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया निर्देश

Published

on

अमरोहा(सु. वि.):- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतपाल सिंह जी की अध्यक्षता कलेक्ट्रेट से सभागार में दिनांक 01 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक चल रह संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 जुलाई से 31 जुलाई 2024 तक दस्तक अभियान चलाए जाने के संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संचारी रोग अभियान में किन-किन विभागों की सहभागिता है होगी उन सभी विभागों से एक-एक करके जानकारी ली और निर्देशित करते हुए कहा कि सभी विभाग अपनी कार्य योजना बनाकर उपलब्ध कराएं और समय से कार्यवाही कराएं।

उन्होंने कहा कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाकर साफ सफाई करायी जाए। जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में नालियों में घास फूस कीचड़ की साफ सफाई और जल जमाव वाले स्थलों पर चूना, एंटी लारवा दवा का छिड़काव प्राथमिकता के साथ करा दिया जाए। इसी तरह शहरी क्षेत्र में अधि0 अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत नालों नालियों की साफ सफाई करा दिया जाए जल जमाव वाले स्थान पर एंटी लारवा चूना का छिड़काव तथा अभियान चला फॉगिंग कराया जाए ।

जिला जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विद्यालयों में अभियान चलाकर साफ सफाई कराया जाए विद्यालय परिसर शौचालय तथा कमरों में बेहतर साफ सफाई कराया दिया जाए। कहा कि जनपद के सभी सीएचसी एवं पीएचसी पर दिमागी बुखार व अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों से संबंधित रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के लिए स्टाफ उपस्थित रह। पशुपालन विभाग पशुओं के मूत्र के द्वारा फैलने वाले रोगों के बारे में लोगों को सूचित करें और अभियान चलाकर कार्यवाही कराया जाए।
जिला कार्यक्रम अधिकारी आंगनबाड़ी को दिमागी बुखार व अन्य वेक्टर जनित रोगों तथा जल जनित रोगों हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया जाय। कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की सूची बनाकर उनको उचित पोषाहार उपलब्ध कराया जाए आवश्यक हो तो पोषण पुनर्वास केंद्रों पर भिजवाया जाए । मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अपने अधीनस्थ स्टाफ को निर्देशित करते हुए कहा कि करते हुए आशा और ANM दस्तक अभियान के तहत घर-घर सर्वे मरीजों को चिन्हित किया जाए । कहा कि सर्वे पर प्राप्त होने वाले मरीजों को बेहतर चिकित्सा दिया जाए। कहा कि लोगों को संचारी रोगों के बारे में जानकारी के लिए पंपलेट पोस्ट वितरित कर लोगों को जागरूक किया जाए । उन्होंने कहा कि जो आशा कार्य नहीं कर रही हैं उनकी सेवा समाप्त की जाए और जागरूकता अभियान को वृद्धि स्तर पर किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों में संचारी रोगों की जानकारी प्राप्त हो सके फागिंग में किसी प्रकार की लापरवाही ना हो क्योंकि डेंगू बुखार का कर्नाटक राज्य में अलर्ट है इसलिए हम अभी से सजक होकर कार्य करे। जागरूकता में ग्राम प्रधान का सहयोग लें।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अपर जिला पंचायत राज अधिकारी आदि सहित संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *



“जितने वाले कुछ अलग चीज़े नहीं करते बस वो चीज़ो को अलग तरीके से करते हैं !!
“आप तब तक नहीं हार सकतें !

Anuj Goswami

Trending